सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The murderer of the main accused in the City Forest case is wanted in several cases.

Mahoba News: सिटी फॉरेस्ट कांड के मुख्य आरोपी का हत्यारोपी कई मुकदमों में वांछित

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The murderer of the main accused in the City Forest case is wanted in several cases.
फोटो 09 एचएएमपी 12- हत्यारोपी सबलू उर्फ सफात की फाइल फोटो।
विज्ञापन
हमीरपुर। सिटी फॉरेस्ट कांड का मुख्य आरोपी का हत्यारोपी सबलू उर्फ सफात खान कई मुकदमों में वांछित है। इसके खिलाफ कानपुर नगर, उरई सहित जिले में लूट, गैंगस्टर एक्ट, जानलेवा हमला, पुलिस मुठभेड़ सहित गुंडाएक्ट के कई मामले दर्ज हैं। वह सिटी फॉरेस्ट कांड का भी आरोपी है। हालांकि कानपुर चकेरी पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी है जबकि मुख्य हत्यारोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Trending Videos


जनपद कानपुर नगर के चकेरी थानाक्षेत्र में श्यामनगर पीएससी बाईपास के पास किराये के मकान में रह रहे सिटी फॉरेस्ट कांड का मुख्य आरोपी आशीष उर्फ कन्हैया शर्मा की बीते एक अप्रैल की देर रात उसकी पत्नी आरती शर्मा ने अपने प्रेमी सबलू उर्फ सफात खान के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद दोनों भाग निकले थे। चकेरी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर मामले का खुलासा आठ अप्रैल को किया था। पुलिस ने आरती को नौबस्ता चौराहा से गिरफ्तार किया था जबकि उसका प्रेमी सबलू मौके से भाग गया था। पुलिस इसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष उर्फ कन्हैया शर्मा के अधिवक्ता सौरभ पांडे ने बताया कि शहर के गांधी नगर नई बस्ती निवासी आशीष हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर था और कानपुर में किराये के मकान में रहकर राजमिस्त्री का कार्य करता था। उसकी पत्नी का कई लोगों से अवैध संबंध थे। इसी के चलते पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। पत्नी ने अपने प्रेमी नई बस्ती कालपी चौराहा निवासी हिस्ट्रीशीटर सबलू के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके खिलाफ जनपद सहित अन्य जनपदों में कई मुकदमें विचाराधीन हैं। साथ ही सिटी फॉरेस्ट कांड का भी आरोपी है।


हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले

सबलू उर्फ सफात खान के खिलाफ सदर कोतवाली में वर्ष 2022 में पुलिस मुठभेड़, आर्म्स एक्ट, आईटी एक्ट, गैंगस्टर एक्ट के मुकदमें दर्ज हैं। वहीं मौदहा कोतवाली में वर्ष 2020 गैंगस्टर, पुलिस मुठभेड़, लूट, आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। इनके अलावा जनपद जालौन के उरई व आटा थाना में लूट के दो मुकदमें विचाराधीन हैं। वहीं कानपुर नगर के बिधनू थाना में एक चोरी का मुकदमा दर्ज है। गुंडाएक्ट के मामले में जिला बदर की कार्रवाई भी हो चुकी है।


हत्यारोपी पत्नी ने हेड मुहर्रिर पर लगाया था छेड़खानी का आरोप

हत्यारोपी सबलू के अधिवक्ता रहे नरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि हत्यारोपी पत्नी के कई लोगों से अवैध संबंध थे। आशीष खुद इसका विरोध करता था। वर्ष 2023 में हत्यारोपी पत्नी ने हेड मुहर्रिर राजाराम शुक्ला के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद हेड मुहर्रिर का तबादला सरीला क्षेत्र के जलालपुर थाना में कर दिया गया। शिकायत के कुछ दिन बाद ही हेड मुहर्रिर लापता हो गया था जिसका आजतक कोई सुराग नहीं चला है। पुलिस ने भी खानापूर्ति कर फाइल दबा दी।


मुख्य हत्यारोपी पत्नी की गिरफ्तारी हो चुकी है। दूसरे हत्यारोपी सबलू की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। इसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। - अजय प्रकाश मिश्रा, चकेरी एसएचओ।

फोटो 09 एचएएमपी 12- हत्यारोपी सबलू उर्फ सफात की फाइल फोटो।

फोटो 09 एचएएमपी 12- हत्यारोपी सबलू उर्फ सफात की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed