{"_id":"69ad544c9cbe341b240102b0","slug":"attempt-to-crush-police-inspector-with-a-hydra-by-mining-mafia-in-mainpuri-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफिया का दुस्साहस: मैनपुरी में दरोगा को हाइड्रा से रौंदने की कोशिश, बाल-बाल बची जान; एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन माफिया का दुस्साहस: मैनपुरी में दरोगा को हाइड्रा से रौंदने की कोशिश, बाल-बाल बची जान; एक आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 08 Mar 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
सार
मोनू ने पुलिसकर्मियों को हाइड्रा से रौंदने की कोशिश की। दरोगा व साथी सड़क के नीचे कूद गए, जिस वजह से उनकी जान बच गई। मोनू उर्फ विजय को मौके से पकड़ लिया।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला गुमानी में शनिवार रात खनन की सूचना पर पहुंचे दरोगा और कर्मियों को हाइड्रा चालक ने खनन रोकने पर रौंदने की कोशिश की। सभी ने सड़क के नीचे कूद कर जान बचाई। मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया गया, दोनों वाहन सीज कर थाने में खड़े कराए गए हैं। पुलिस भागे हुए आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
para_count-1 para_count-1 para_count-1
para_count-1 para_count-1 para_count-1 एलाऊ थाने में तैनात उप निरीक्षक दुर्योधन सिंह ने बताया कि शनिवार रात को वह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि नगला गुमानी में मोनू यादव निवासी नगला खिल्ला खनन करा रहा है। जब वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि वहां हाइड्रा से मिटटी खोद कर ट्रैक्टर में भरी जा रही थी। उन्होंने हाइड्रा पर चढ़ कर चालक से नाम पता पूछा, चालक ने अपना नाम मोनू उर्फ विजय नगला खिल्ला पहाड़पुर बताया, वह खनन संबंधी अनुमति नहीं दिखा सका। ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम वीरू निवासी नगला खिल्ला बताया। खनन अधिकारी व थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी मौके पर आए और दोनों वाहन सीज कर दिए गए। ट्रैक्टर को एक स्थानीय व्यक्ति थाने लेकर आ रहा था। para_count-1
para_count-2 para_count-2 para_count-2
para_count-2 para_count-2 para_count-2 मोनू यादव हाडड्रा को चला रहा था, वीरू साइड में बैठा था। रास्ते में दोनों ने हाइड्रा को तेजी के साथ पहाड़पुर की ओर दौड़ा दिया। थानाध्यक्ष व उन्होंने गाड़ी रुकवाने का प्रयास किया, मगर वह लोग नहीं रुके। पीछा करने के दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। para_count-2
para_count-3 para_count-3 para_count-3
para_count-3 para_count-3 para_count-3 कुछ दूर पीछा करने के बाद उन्होंने बाइक को आगे लगाकर हाइड्रा रोकने की कोशिश की, तो वीरू ने मोनू से कहा कि गाड़ी को इनके ऊपर चढ़ा दो। तब मोनू ने उन्हें हाइड्रा से रौंदने की कोशिश की। दरोगा व साथी सड़क के नीचे कूद गए, जिस वजह से उनकी जान बच गई। मोनू उर्फ विजय को मौके से पकड़ लिया गया, वहीं साथी वीरू अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकला। पुलिस भागे हुए आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। para_count-3
para_count-4 para_count-4 para_count-4
para_count-4 para_count-4 para_count-4
para_count-4 para_count-4 para_count-4 खनन की सूचना पर पुलिस टीम कार्रवाई के लिए गई थी, इस दौरान घटना हुई है। एक आरोपी को मौके से पकड़ा गया है, दोनों वाहन सीज किए गए हैं। भागे हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में कोई भी आपराधिक गतिविधि संचालित नहीं होने दी जाएगी। -संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी para_count-4
para_count-5 para_count-5 para_count-5
para_count-5 para_count-5 para_count-5
para_count-5
Trending Videos
para_count-0