सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Hathras Stampede case Thousands of followers reached to have darshan of Sakar Vishwa Hari on his birthday

Hathras case: जन्मदिन पर भोले बाबा के दर्शन के लिए आए हजारों अनुयायी, पुलिस ने रोका तो बैरियर पर ही मत्था टेका

अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 15 Jul 2024 09:24 AM IST
विज्ञापन
सार

जन्मदिन पर भोले बाबा के दर्शन के लिए हजारों अनुयायी पहुंच गए। पुलिस ने अनुयायियों को रोका तो बैरियर पर ही मत्था टेकने लगे। हालांकि पुलिस ने समझाकर उन्हें वापस भेज दिया।

Hathras Stampede case Thousands of followers reached to have darshan of Sakar Vishwa Hari on his birthday
Hathras Stampede case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मैनपुरी में रविवार को साकार हरि के जन्मदिन पर बिछवां कस्बा स्थित आश्रम पर हजारों की संख्या में अनुयायी पहुंचे। पहले से ही सतर्क आश्रम की सुरक्षा में लगी पुलिस ने सभी को बैरियर पर ही रोक दिया। आश्रम के अंदर किसी को नहीं जाने दिया। रोके जाने के बाद अनुयायी बैरियर के पास ही दंडवंत हो गए। 
Trending Videos


पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए अनुयायियों की भीड़ एकत्र नहीं होने दी। हाथरस कांड के बाद लगातार कस्बा स्थित साकार विश्व हरि के आश्रम पर अनुयायियों के आने का सिलसिला जारी है। रविवार को साकार हरि के जन्मदिन पर पुलिस प्रशासन पहले से ही सतर्क था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्रम के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। वहीं कर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी गई थी। रविवार की सुबह से ही वाहनों से अनुयायी आश्रम पर पहुंचने लगे। जैसे ही वह लोग आश्रम की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें बैरियर पर ही रोक दिया। 

अनुयायी कह रहे थे कि वह आश्रम में बाबा के दर्शन के लिए आए हैं। पुलिस का कहना था कि आश्रम में कोई नहीं है, इसलिए वह लोग वापस लौट जाएं। पुलिस के समझाने के बाद भी कई अनुयायी टस से मस होने का नाम नहीं ले रहे थे। बैरियर के पास ही दंडवत होकर जयकारे लगाने लगे। तब थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने लोगों को समझाते हुए वहां से चले जाने के लिए कहा। 
 

अनुयायियों को उनके वाहनों से वापस भेज दिया गया। लेकिन शाम तक आश्रम में हजारों की तादाद में अनुयायी पहुंचे। लेकिन पुलिस ने किसी को भी ठहरने नहीं दिया। सीओ भोगांव सुनील कुमार ने भी मौके पर रहकर स्थिति को संभाला। उन्होंने भी अनुयायियों को समझा बुझाकर वापस भेजा।

आश्रम में जान से रोक रही पुलिस
एक बस से सुबह बाहरी जनपद से आए साकार हरि के अनुयायियों का कहना था कि पुलिस उन्हें क्यों रोक रही है। वह तो सिर्फ आश्रम में जाकर बाबा के दर्शन करना चाहते हैं। इस पर भी पुलिस को एतराज क्यों है। वह लोग काफी दूर से आए हैं। लेकिन पुलिस उन्हें अंदर नहीं जाने दे रही है। वह लोग हर बार जन्मदिन पर आते हैं। पहली बार है जब वह लोग वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed