{"_id":"69c6e75445efb01631034d30","slug":"mainpuri-news-fuel-crisis-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-156458-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: गैस के बाद अब डीजल और पेट्रोल के लिए जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: गैस के बाद अब डीजल और पेट्रोल के लिए जूझ रहे लोग
विज्ञापन
फोटो 38 किशनी में एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल के लिए लगी बाइक सवारों की भीड़।
विज्ञापन
मैनपुरी/किशनी। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते जिले में गैस के बाद अब पेट्रोलपंपों पर मारामारी नजर आने लगी है। शहरी क्षेत्र के पेट्रोलपंपों पर अधिक भीड़ नहीं रही। लेकिन देहात क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल के लिए पेट्रोल पंपों पर भीड़ नजर आई। कुछ पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल खत्म हो गया तो कुछ ने कई शतें लगा दीं। शुक्रवार को सुबह से ही लोगों की बीच पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के चलते डीजल पेट्रोल की कमी के अफावाह फैल गई। देखते ही देखते पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। अप्रैल से गेहूं की थ्रेसिंग का कार्य शुरू होना है। इसलिए लोग मालिक ट्रैक्टर के साथ ही ड्रम लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए। वहीं बड़ी गाड़ी वाले भी अपनी-अपनी गाड़ियों की टंकी फुल कराने के लिए पेट्रोल पंपों पर पहुंचे इससे यहां भीड़ नजर आई।
किशनी नगर में साईं पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को डीजल पेट्रोल समाप्त हो चुका था। यहां से कई उपभोक्ताओं को लौटा दिया गया। वहीं सतव्यवहार आटो पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल के लिए लोगों की भीड़ देखी गई। पंप संचालक राजमणि सिंह ने बताया कि कार को दो हजार रुपये, बड़ी गाड़ियों को 80 लीटर और किसानों को 80 लीटर डीजल देने के निर्देश मिले हैं उसी के सापेक्ष वितरण किया जा रहा है।
-- -
कैन में डीजल नहीं मिलने से किसान परेशान
दन्नाहार। क्षेत्र में आगरा रोड पर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास स्थित जियो पेट्रोल पंप पर किसानों को कैन, कट्टी में डीजल नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में क्षेत्रीय किसान जिन्हें डीजल पंप सेट से सिंचाई करनी है उनके सामने समस्या आ रही है। वो खेतों की सिंचाई के लिए परेशान हैं। आलू की खुदाई व सरसों की कटाई के बाद खाली खेतों में सिंचाई कर अगली फसल उड़द, मूंग, मूंगफली की फसल बोना चाह रहें है। जिन खेतों पर बिजली नलकूप के पानी की व्यवस्था नहीं है वहां डीजल पंप सेट ही सिंचाई का साधन है। डीजल न मिलने से सिंचाई प्रभावित होने के साथ आगामी फसल भी लेट हो रही है ।
-- -
खेत की सिंचाई करनी थी इसलिए पेट्रोल पंप पर आया हूं। यहां संचालक का कहना है कि कैन में पेट्रोल नहीं मिलेगी। यह कैसा आदेश है पंपिंग सेट कैसे पेट्रोल पंप पर आ सकता है। अधिकारियों को किसानों की समस्या पर ध्यान देना होगा।
ऋषि कुमार निवासी दरवाह
-- -
मक्का की फसल में पानी लगाना था। पंपिंग सेट के लिए कैन में डीजल लेने आया था लेकिन संचालक ने यह कहते हुए मना कर दिया कि ऊपर से कैन में डीजल देने पर रोक लगा दी है। ये अधिकारियों का कैसा आदेश है पंपिंग सेट तो पेट्रोल पंप पर आ नहीं जाएगी। अधिकारियों को इसका संज्ञान लेना चाहिए।
आनंद कुमार, निवासी बरौली
-- -
उपभोक्ताओं को महंगा पेट्रोल लेने को मजबूर
कुरावली। शुक्रवारको कस्बे के पेट्रोल पंपों पर संचालक पेट्रोल की कमी बताकर लोगों को महंगा पेट्रोल लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं। पेट्रोल पंप पर पहुंचने वाले लोगों को साधारण पेट्रोल के स्थान पर हाईस्पीड पेट्रोल दिया जा रहा है। कस्बे के गैलानाथ पुल के समीप स्थित आरबी मोटर पेट्रोल पंप पर भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिली, जहां उपभोक्ताओं को 4 रुपये प्रति लीटर अधिक कीमत पर पावर पेट्रोल दिया जा रहा है। यहां बाइक में पेट्राेल डलवाने पहुंचे राममकिशन निवासी नगला ऊसर ने बताया कि जब वह पेट्रोल भरवाने पंप पर पहुंचे तो वहां साधारण पेट्रोल उपलब्ध नहीं था। मजबूरी में उन्हें अपनी मोटरसाइकिल में महंगा पावर पेट्रोल डलवाना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल की इस कमी से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं और आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द ही स्थिति सुधारने की मांग की है।
Trending Videos