सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Karnataka Sampark Kranti Halted Near Mathura After Brake Binding Sparks Smoke

UP: मथुरा में धुआं उठते ही थमी कर्नाटका संपर्क क्रांति की रफ्तार, सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 09 Apr 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
सार

कर्नाटका संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग के कारण पहियों से धुआं उठने पर ट्रेन को तुरंत रोका गया। मथुरा में रेलवे अधिकारियों की तत्पर जांच और मरम्मत के बाद 27 मिनट देरी से ट्रेन को सुरक्षित रवाना किया गया।

Karnataka Sampark Kranti Halted Near Mathura After Brake Binding Sparks Smoke
धुआं उठते ही थमी कर्नाटका संपर्क क्रांति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा में गुरुवार को गाड़ी संख्या 12650 में तकनीकी खराबी के चलते बड़ा हादसा टल गया। वृंदावन-भूतेश्वर के बीच किलोमीटर 1405/21 के पास एडवांस सिग्नल के निकट ट्रेन में ब्रेक बाइंडिंग की समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे कुछ कोचों के पहियों से धुआं निकलने लगा। सूचना सुबह 10:04 बजे डीएसीआर आगरा से रेलवे सुरक्षा बल को प्राप्त हुई।
Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन को तत्काल रोका गया और करीब 9:34 बजे से 10:01 बजे तक मौके पर खड़ी रखकर तकनीकी जांच के बाद आगे के लिए रवाना किया गया। इसके बाद ट्रेन मथुरा जंक्शन की मेन लाइन पर आकर रुकी, जहां रेलवे अधिकारियों की संयुक्त टीम ने विस्तृत निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि कोच बी-1, बी-2 और बीई-1 के ब्रेक शूज पहियों से चिपक जाने के कारण धुआं उठा। मौके पर मौजूद एसी मैकेनिक और टीटीई ने भी इस तकनीकी समस्या की पुष्टि की। अधिकारियों के अनुसार इंजन का एयर ड्रायर सही तरीके से कार्य नहीं कर रहा था, जिसके चलते यह स्थिति बनी।

मथुरा जंक्शन पर स्टेशन अधीक्षक, डिप्टी एसएस, एसएसई कैरीज एंड वैगन, इलेक्ट्रिक सुपरवाइजर और मुख्य लोको निरीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मामला पूरी तरह तकनीकी फॉल्ट का है, इसमें किसी प्रकार का आपराधिक हस्तक्षेप नहीं पाया गया।

ट्रेन मथुरा जंक्शन पर सुबह 10:15 बजे से 10:57 बजे तक खड़ी रही, जिसके बाद उसे सुरक्षित रवाना कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों की तत्परता से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन में हॉट एक्सल की घटना नहीं हुई है। कोच के ब्रेक शूज़ चिपक के कारण धुंआ उठा था। मथुरा में ट्रेन को ठीक कर रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed