फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news marriage bride

Mainpuri News: शादी तो कर ली पर... ससुराल जाने से किया इंकार

Sun, 12 Jul 2026 12:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news marriage bride
फोटो 7 हंगामा करती नव विवाहिता को खींच कर ले जाते परिजन। संवाद
मैनपुरी। सामूहिक विवाह समारोह में परिजन के कहने पर शादी तो कर ली, मगर जब ससुराल जाने की बारी आई तो नवविवाहिता बिफर गई। वह परिजन से हाथ छुड़ा कर भागने लगी। परिजन ने काफी दूर पीछा कर उसे पकड़ा। काफी देर चले हंगामे के बाद किसी तरह परिजन ने काबू किया।
विज्ञापन

नुमाइश पंडाल में शनिवार को सामूहिक विवाह का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। हंसी खुशी के साथ नव विवाहित जोड़े अपने घर जा रहे थे। तभी एक नव विवाहिता अचानक से भागने लगी। उसके परिवार के लोग पीछे दौड़े और कुछ दूर पर पकड़ लिया। नव विवाहिता कह रही थी कि वह ससुराल नहीं जाएगी। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। काफी देर तक नव विवाहिता को समझाते हुए परिजन अपने साथ ले जाने का प्रयास करते रहे। मगर, वह जिद पर अड़ी रही। काफी देर बाद नव विवाहिता शांत हुई और परिजन उसे साथ लेकर चले गए। नव विवाहिता ससुराल जाने के लिए मान गई या नहीं, इस बारे में जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed