{"_id":"69c6e6df69a9cee1390dd2f7","slug":"mainpuri-news-ots-defaulter-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-156440-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: 14 हजार उपभोक्ताओं पर लटकी डिफॉल्टर होने की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: 14 हजार उपभोक्ताओं पर लटकी डिफॉल्टर होने की तलवार
मैनपुरी। विद्युत निगम की ओर से नेवर पेड और लोंग अनपेड उपभोक्ताओं से वसूली के लिए बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) शुरु की गई थी।। जिले के 14362 उपभोक्ताओं ने योजना में पंजीकरण कराने के बाद बिल जमा नहीं किया है। इन उपभोक्ताओं पर 19 करोड़ रुपये बकाया है। 31 मार्च तक उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करना होगा। अन्यथा ये उपभोक्ता डिफॉल्टर हो जाएंगे।निगम के अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने शुक्रवार को उपखंड कार्यालय घिरोर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि ओटीएस योजना का तीसरा चरण 28 फरवरी को समाप्त हो गया है। जनपद के 14362 उपभोक्ता, जिन्होंने योजना में पंजीकरण कराते समय किश्त में भुगतान का विकल्प न चुनकर एकमुश्त भुगतान का विकल्प चुना था। लेकिन इन उपभोक्ताओं ने शेष बिल अब तक जमा नहीं किया है। इन पर 19 करोड़ रुपये बकाया है।
Trending Videos
एसई ने बताया कि यदि ये उपभोक्ता 31 मार्च तक शेष बकाया बिल जमा नहीं करते हैं। तो एक अप्रैल को बिल में ब्याज और मूल छूट को फिर से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने सभी एसडीओ और जेई से कहा है कि उपभोक्ताओं से संपर्क कर शेष बिल जमा कर दें। बिल जमा न करने पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे। अधिक डिफॉल्टर वाले उपकेंद्र के जेई, टीजीटू और लाइन स्टॉफ पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसक्सईएन तृतीय हंसराज कौशल, एक्सईएन टेस्ट बृजेश कुमार और जेई घिरोर पंकज कन्नौजिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।