सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news salesman shot body found

Mainpuri News: सेल्समैन की गोली मार कर हत्या का आरोप, तीन घंटे नहीं उठने दिया शव

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news salesman shot body found
फोटो 1 मृतक गौरव का फाइल फोटो - फोटो : 1
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला कंचन निवासी सेल्समैन की शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत हो गई, परिजन ने तीन घंटे तक शव नहीं उठने दिया, आरोप लगाया कि पेट्रोल पंप पर होली के दिन तमंचा सहित पकड़े गए युवकों को दरोगा ने छोड़ दिया था। उन्हीं ने हत्या की है। एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए। पुलिस हत्या या खुदकुशी के खुलासे के प्रयास में जुट गई है।औंछा क्षेत्र के गांव नगला कंचन निवासी 33 वर्षीय गौरव कुमार नगला दुर्जन स्थित श्रीजी पेट्रोल पंप पर सेल्समैन था। बृहस्पतिवार रात को वह पेट्रोल पंप पर ही सोया था, सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने गौरव का शव पंप से करीब 300 मीटर दूर खेत में पड़ा मिला। सेल्समैन के सिर में गोली लगी थी। जानकारी होने के बाद मृतक के परिजन व ग्रामीण मौके पर आ गए।
Trending Videos

सूचना पर सीओ करहल और प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, शव के पास ही तमंचा पड़ा हुआ था, जिसे फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए कब्जे में ले लिया। पुलिस ने जब शव उठाना चाहा तो परिजन व ग्रामीण भड़क गए। चौकी पर तैनात दरोगा पर आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में मौके पर घिरोर, कुरावली आदि थाने का फोर्स भी आ गया। मृतक के पिता राधेश्याम और भाई ने आरोप लगाया कि होली के दिन पेट्रोल पंप पर भाई का कुछ लोगों से रुपये लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, युवकों ने तमंचा तान दिया था। मौके से युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया, मगर, पुलिस ने उन्हें बिना कार्रवाई छोड़ दिया। गौरव की हत्या उन्हीं लोगों ने की है, गौरव की मौत की वजह पुलिस है। हंगामे की जानकारी पर एसपी ने परिजन के आरोप पर जांच के आदेश दिए, परिजन को घटना के शीघ्र व सही खुलासे का आश्वासन दिया। परिजन मान गए और पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या या खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए हैं। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, आरोप पर भी गहनता से जांच जारी है। वहीं, खुदकुशी के एंगल पर भी पुलिस काम कर रही है। पुलिस जल्द ही घटनाक्रम का खुलासा करेगी, आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज भी चेक किए गए हैं।

नहीं मिला गौरव का मोबाइल
घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की जेब तलाशी, जेब में 3020 रुपये मिले, मगर गौरव का मोबाइल गायब था। परिजन का कहना है कि अगर आत्महत्या की होती तो मोबाइल तो मिलता, वहीं पुलिस के सामने भी मोबाइल न मिलना बड़ा सवाल है। मोबाइल में होली के दिन हुई घटना के वीडियो भी थे। सर्विलांस टीम मोबाइल की लोकेशन आदि के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।
-----
पत्नी बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
गांव नगला कंचन निवासी गौरव कुमार पत्नी कोमल, सात वर्षीय पुत्री सिद्धि और पांच वर्षीय पुत्र शिवांक के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहा था। परिवार में पिता और एक भाई भी है। घटना के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

फोटो 1 मृतक गौरव का फाइल फोटो

फोटो 1 मृतक गौरव का फाइल फोटो- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed