{"_id":"69c6e81bf239848eea09b860","slug":"mainpuri-news-tb-decease-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-156442-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: घर-घर जाकर टीबी रोगियों की तलाश करेंगी आशा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: घर-घर जाकर टीबी रोगियों की तलाश करेंगी आशा कार्यकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में क्षयरोगी खोज अभियान चलाया जा रहा है। 100 दिवसीय टीबी अभियान, टीबी मुक्त भारत ऐप एवं टीबी मुक्त अर्बन वार्ड इनीशिएटिव की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई है।
सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि जनपद में वर्ष 2025 में 91 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने टीबी मुक्त भारत के अंतर्गत 100 दिवसीय अभियान, टीबीमुक्त भारत ऐप तथा टीबी मुक्त अर्बन वार्ड की शुरूआत की गई है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की सफलता के लिए आशाओं को निचले स्तर पर जोखिम वाले इलाकों का सर्वे करने की जिम्मेदारी दी गई है। सीएमओ ने कहा कि 100 दिवसीय टीबी अभियान के अंतर्गत उच्च जोखिम वाले समूहों का चिह्नीकरण करते हुए क्षय रोग के लक्षणों का स्क्रीनिंग के पश्चात समस्त उच्च जोखिम वाले समूहों का एक्स-रे कराते हुए लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सीबीनॉट जांच कराई जाएगी। इससे टीबी से होने वाले मृत्युदर को कम किया जा सकेगा।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद में सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है। जनपद में दो हैंड एक्सरे मशीन के साथ सभी सीएचसी पर एक्स-रे की भी सुविधा उपलब्ध है।
Trending Videos