{"_id":"6a42b3fe03d293477c0d4171","slug":"parahars-team-defeated-jyoti-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-162049-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: पराहार की टीम ने ज्योंती को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: पराहार की टीम ने ज्योंती को दी शिकस्त
Mon, 29 Jun 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योंती। वीरेंद्र भारती इंटर कॉलेज के मैदान में अर्चना गुप्ता क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को खेले गए मैच में पराहार की टीम ने ज्योंती को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ज्याेंती की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 84 रन बनाए। गोलू यादव ने 35, रानू ने 18 और किशन शाक्य ने 12 रन बनाए। पराहार के सूरज, अरुण और अतुल ने तीन-तीन विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी पराहार ने 12.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 85 रन बना लिए। छोटू ने 29 और अरुण अहीर ने 28 रन बनाए। 28 रनों की पारी और तीन विकेट लेने वाले पराहार के अरुण अहीर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। संवाद
विज्ञापन