पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The bride's departure could not take place even on the third day.

Mainpuri News: तीसरे दिन भी नहीं हो सकी दुल्हन की विदाई

Mon, 29 Jun 2026 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
The bride's departure could not take place even on the third day.
शनिवार को दहेज को लेकर हुई थी वर वधू पक्ष में मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बरनाहल। गांव इकहरा में शनिवार सुबह दहेज को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच हुआ विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी दोनों पक्ष के बीच चल रही वार्ता बेनतीजा रही जिस कारण दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी।
जनपद फिरोजाबाद के गांव बोझिया निवासी एक युवक की बरात शुक्रवार रात को गांव इकहरा आई थी। शादी संपन्न होने के बाद शनिवार सुबह जब विदा हो रही थी, तभी दहेज के सामान को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। जिसके बाद मामला थाना बरनाहल पहुंचा।
विज्ञापन

तभी से दोनों पक्ष के लोगों में समझौते के लिए वार्ता चल रही है, मगर अभी तक कोई हल नहीं निकल सका है। दुल्हन पक्ष के लोग विदा करने के लिए तैयार नहीं हैं। उधर, दूल्हा पक्ष लगातार प्रयास कर रहा है। सोमवार को भी दोनों पक्ष के बीच समझौते का प्रयास सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed