सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The government's goal is not limited to economic development alone.

Mainpuri News: सरकार का लक्ष्य केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 18 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
The government's goal is not limited to economic development alone.
फोटो 38 अधिकारियों के साथ मौजूद लाभार्थी किसान। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। सुरक्षा-सुशासन-समृद्धि प्रदेश के अभूतपूर्व विकास के नौ वर्ष पूरे होेने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के बाद विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र, ट्राई साइकिल वितरित की। कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है बल्कि ऐसा समावेशी और संतुलित विकास सुनिश्चित करना है जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर और सुविधाएं प्राप्त हों।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ऐसे भारत का निर्माण करना चाहते हैं जहां गरीबी और बेरोजगारी का पूर्णतः अंत हो। विकास का वास्तविक अर्थ तब है जब समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचे। विकास केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है बल्कि जमीनी स्तर पर दिखाई देने वाला परिवर्तन है। अब प्रदेश में निवेश बढ़ रहा है। उद्योग स्थापित हो रहे हैं। रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। भारत विश्व मंच पर एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभरा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि पर्यटन, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। प्रदेश के समग्र विकास को नई दिशा मिली है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं के माध्यम से बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया गया है। इस मौके पर पैक्सफेड चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य, पूर्व विधायक अशोक चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिला पंचायत प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, परियोजना निदेशक सत्येंद्र सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम शौकत अली, उपायुक्त उद्योग बनवारी लाल, जिला अग्रणी प्रबंधक रामचंद्र शाहा, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सौरभ पांडेय मौजूद रहे। अधिकारियों ने सूचना विभाग की प्रदर्शनी को भी देखा।इन लाभार्थियों को किया गया सम्मानित : विधायक भोगांव, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिलाध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22 वीं किश्त के लाभार्थी कृषक ताराचंद्र, कौशलेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, रनवीर यादव, मिथलेश सिंह, कुंवरपाल सिंह, संजीव कुमार, रूप सिंह, अमृत सिंह को प्रतीकात्मक चेक, दिव्यांग सुनील सिंह, अर्जेश कुमार, शिशुपाल, संध्या, सूबेदार, धर्मेंद्र सिंह, मनोज कुमार, आयुष, आदेश कुमार, आस्करन, शिखा को ट्राई साइकिल, उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं के 19 लाभार्थियों को उद्योग स्थापना के लिए एक करोड़ 12 लाख 80 हजार के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article