{"_id":"6a6ce14288fa614917067a70","slug":"the-sons-persistence-mended-the-broken-bond-between-his-parents-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1122780-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बेटे की जिद ने माता-पिता की टूटी रिश्ते की डोर को जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बेटे की जिद ने माता-पिता की टूटी रिश्ते की डोर को जोड़ा
Fri, 31 Jul 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। महिला थाने में संचालित परिवार परामर्श केंद्र पर शुक्रवार को एक तीन साल के बालक की जिद से टूटे हुए रिश्ते की डोर एक बार फिर से जुड़ गई। दंपती ने गलतियों का एहसास कर साथ रहने का फैसला किया। थाना एलाऊ के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी 26 नवंबर 2019 को आगरा के थाना ताजगंज के कुआंखेड़ा के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दंपती में विवाद होने लगा। इस बीच उनके एक पुत्र हुआ। जो इस समय तीन साल का है। लगभग आठ महीने पहले युवक ने पत्नी को बेटे सहित घर से निकाल दिया। ससुराल से निकाले जाने के बाद वह मायके आ गई। उसने एसपी से शिकायत की। बताया कि पति उसको आए दिन पीटता है और खर्चा भी नहीं देता है। बेटे की पढ़ाई नहीं हो पाएगी। मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। शुक्रवार को महिला अपने बेटे के साथ पहुंची। पिता को सामने देख बालक जिद पर अड़ गया और बोला दादी के पास जाना है पापा। बालक की बात सुन पिता का प्यार भी उमड़ पड़ा। दंपती ने आमने-सामने बैठकर बात की और साथ रहने का फैसला किया।
विज्ञापन