{"_id":"6a6cdf503dfe0abfaa0027f6","slug":"trials-for-youth-athletics-championship-on-3rd-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1122775-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए ट्रायल तीन को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए ट्रायल तीन को
Fri, 31 Jul 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। प्रयागराज के पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 7 और 8 अगस्त को 21वीं उत्तर प्रदेश राज्य यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप और पांचवें अंडर-18 जैवलिन-डे का आयोजन किया जाएगा। चैंपियनशिप के लिए जिला स्तरीय ट्रायल तीन अगस्त शाम तीन बजे से पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होंगे। एथलेटिक्स संघ के सचिव राघवेंद्र दुबे ने बताया कि जैवलिन थ्रो के लिए ट्रायल सभी आयु वर्गों में आयोजित किया जाएगा। वहीं, यूथ एथलेटिक चैंपियनशिप अंडर-18 में पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ियों के चयन के लिए विभिन्न स्पर्धाओं में ट्रायल लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया खेलो इंडिया कोच सुरेंद्र यादव की देखरेख में संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन