सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Two DIET Lecturers Accused of Sending Obscene Messages Suspended

Mainpuri News: अश्लील मैसेज भेजने वाले आरोपी दो डायट प्रवक्ता निलंबित

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 16 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two DIET Lecturers Accused of Sending Obscene Messages Suspended
विज्ञापन

Trending Videos
मैनपुरी। डायट भोगांव की महिला प्रशिक्षुओं को अश्लील मैसेज भेजने के मामले में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद निदेशक गणेश कुमार ने प्रवक्ता जीतपाल सिंह और सुधाकरन को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी की शासन को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर की गई है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भोगांव के दो प्रवक्ताओं के प्रशिक्षुओं को अश्लील मैसेज भेजने के वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले वायरल हुए थे। एक महिला प्रशिक्षु को प्रवक्ता रसायन विज्ञान जीतपाल सिंह ने अश्लील मैसेज भेजे और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। मामले की शिकायत हुई तो डायट प्राचार्य कक्ष में पंचायत हुई। प्रवक्ता ने प्रशिक्षु से माफी मांग ली। शिकायत सामने आई तो डीएम अंजनी कुमार खुद डायट पर जांच करने पहुंचे। इसके बाद डायट प्राचार्य और एसडीएम की एक संयुक्त कमेटी बनाई। इस कमेटी ने डीएम को रिपोर्ट दी। डीएम ने कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इस पर डीएम ने रिमाइंडर भेजकर शासन को जानकारी दी। इस पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक गणेश कुमार ने दोनों प्रवक्ताओं को निलंबित करने का आदेश जिलाधिकारी को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed