{"_id":"69e227b13006a0b6f509afd2","slug":"video-fire-breaks-out-in-wheat-crop-in-field-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: किसानों पर टूटी आफत, खेत में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग; दमकल ने पाया लपटों पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: किसानों पर टूटी आफत, खेत में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग; दमकल ने पाया लपटों पर काबू
मैनपुरी के दन्नाहार क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थान पर बिजली के शॉट सर्किट के चलते आग लगने से 15 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीण व दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका। क्षेत्र के गांव पुखरा निवासी राम प्रसाद पाल के गेहूं के खेत में दोपहर 12 बजे बिजली के शॉट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड जब तक मौके पर पहुंची तब तक राम प्रसाद का पांच बीघा गेहूं का खेत जलकर राख हो गया। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की मदद से लगभग एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं कीरतपुर चौकी क्षेत्र के गांव नगला सभा में भी दोपहर 12 बजे बिजली के शॉट सर्किट से आग लग गई। इसमें गांव के ही जगत सिंह व जितेंद्र फौजी के 10 बीघा खेत में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों की मदद से लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।