सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Woman Injured by Bullet Fired During Dispute Between Couple

Mainpuri News: दंपती के बीच विवाद होने पर चली गोली से महिला घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 16 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Woman Injured by Bullet Fired During Dispute Between Couple
विज्ञापन
मैनपुरी।कोतवाली क्षेत्र के डीएन नगर तांबेपुर में बुधवार रात दंपती के बीच किसी बात पर विवाद हो गया, तमंचे से चली गोली महिला को लग गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके से तमंचा कारतूस बरामद किया है।
Trending Videos


गांव तांबेपुर डीएन नगर निवासी दिव्यांग धर्मवीर सिंह बुधवार की रात पत्नी गुड़्डी देवी और बेटी अनन्या के साथ घर पर थे। रात में खाना खाने के बाद करीब 9 बजे दंपती के बीच किसी बात पर विवाद हो गया, गोली चलने की आवाज सुनकर पुत्री जब कमरे में पहुंची तो वहां गुड्डी देवी लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थीं। आनन-फानन में बेटी उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंची, वहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर जांच की। मौके से पुलिस को तमंचा व एक खाली खोखा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



पति ने मारी या खुद लगी गोली

इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि मौके पर जांच की गई, पति से पूछताछ करने पर उसने गोली मारने की बात कही। घायल महिला से जानकारी ली तो बताया कि उसने खुद गोली मारी है। बेटी से घटना के बारे में जानकारी ली गई है, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।


पुलिस के सामने खड़े हो रहे ये सवाल
पति और पत्नी ने पुलिस को घटना के बारे में जो बताया उसके बाद पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो रहे हैं। कि ऐसा क्या विवाद हुआ कि पत्नी को खुद गोली मारनी पड़ी। पति को किस बात पर गुस्सा आया कि उसने पत्नी को गोली मार दी। घटना के समय बेटी घर में थी, गोली की आवाज पर वह कमरे में पहुंची तो तमंचा किसके हाथ में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed