सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Another hospital to be built on five acres on the highway

हाईवे पर पांच एकड़ में बनेगा एक और हास्पिटल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 08:03 PM IST
विज्ञापन
Another hospital to be built on five acres on the highway
विज्ञापन
वृंदावन/छटीकरा (मथुरा)। स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसायटी की ओर से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्रेरणा से 300 बेड के अस्पताल की रविवार को नींव रखी गई। इसे करीब २५० करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। गरुड़ गोविंद मंदिर के पास बनने वाले इस अस्पताल की आरएसएस के सर कार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले ने साधु संतों के साथ भूमि पूजन किया।
Trending Videos

अस्पताल के भूमि पूजन के कार्यक्रम के दौरान विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई। भगवान कृष्ण और स्वामी विवेकानंद के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ संत गुरु शरणानंद महाराज, विजय कौशल महाराज, सांसद हेमा मालिनी व दत्तात्रेय होसबोले, सह सर कार्यवाह कृष्ण गोपाल ने किया। पांच एकड़ में प्रस्तावित अस्पताल गरुड़ गोविंद मंदिर के पास बनेगा। इस पर करीब 250 करोड़ की लागत प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अस्पताल में 120 बेड सेमी प्राइवेट और प्राइवेट होंगे जबकि 100 बेड जनरल होंगे। भोले बाबा और माता मंगला ने विधि विधान से पूजन-अर्चन किया। स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसायटी की ओर से बनाए जा रहे इस अस्पताल की नींव में मंत्रोचारण के मध्य अतिथियों ने ईंट रखकर की।
स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसायटी की गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ सहित उत्तराखंड के पहाड़ों पर 10 अस्पताल संचालित किए जा रहे हैं। 18 महीने में अस्पताल बनकर लोगों की सेवा के लिए तैयार हो जाएगा। इस अस्पताल में हार्ट से लेकर कैंसर जैसी बीमारियों का इलाज होगा। केशव माधव चिकित्सालय में आधुनिक लैब के साथ-साथ आईसीयू, ऑपरेशन थियेटर की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed