{"_id":"6999fc66c07683749d0d2874","slug":"banke-bihari-temple-and-other-temples-will-remain-closed-on-holi-in-vrindavan-due-to-lunar-eclipse-2026-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालु ध्यान दें: होली पर बंद रहेंगे वृंदावन के मंदिर, बांकेबिहारी के भी नहीं होंगे दर्शन; जानें कब खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालु ध्यान दें: होली पर बंद रहेंगे वृंदावन के मंदिर, बांकेबिहारी के भी नहीं होंगे दर्शन; जानें कब खुलेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
सार
होली पर वृंदावन आने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें। होली के दिन बांकेबिहारी समेत देवालयों के पट बंद रहेंगे। चंद्रग्रहण के चलते मंदिरों में दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़।
विज्ञापन
विस्तार
होली के दिन तीन मार्च पूर्णिमा तिथि को चंद्रग्रहण होने पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पट सूतक काल के दौरान बंद रहेंगे। इस कारण एक दिन पहले होली मनाई जाएगी। वहीं नगर के प्राचीन सप्त देवालयों में शामिल ठाकुर राधादामोदर मंदिर और ठाकुर राधारमण मंदिर समेत अन्य मंदिरों में सुबह से शाम 7 बजे तक पट बंद रहेंगे। इससे मंदिर में आराध्य की पूजा सेवा के समय में बड़ा बदलाव किया गया है।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि पूर्णिमा के दिन होली मनाई जाती है। शाम को होलिका दहन होता है, लेकिन इस बार दोपहर 3.20 से शाम के 6.45 तक चंद्रग्रहण के कारण पूर्णिमा के दिन से 2 मार्च की रात को होलिका दहन होगा। होली के दूसरे दिन मंदिर की परंपरा के अनुसार डोलोत्सव मनाया जाता है। चंद्रग्रहण से पहले सूतक काल में मंदिर के पट सुबह से शाम सात बजे तक बंद रहेंगे। ठाकुर बांकेबिहारी की सेवा, पूजा और आरती 3 मार्च को सुबह 9.05 बजे से पहले और शाम को लगभग 7 बजे के बाद होगी। वहीं ठाकुर राधा दामोदर मंदिर सुबह 9 से शाम के 7 बजे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे।
Trending Videos

श्रीराधादामोदर मंदिर के सेवायत कृष्ण बलराम गोस्वामी ने बताया कि सुबह 9 बजे से पहले 4 बजे मंगला आरती के बाद धूप एवं शृंगार आरती की जाएगी। शाम को सात बजे मंदिर के पट खुलने पर गौर पूर्णिमा के अवसर पर ठाकुरजी का अभिषेक, धूप, संध्या और शयन आरती होगी। ठाकुर राधारमण मंदिर के सेवायत पदमलोचन गोस्वामी ने बताया कि ठाकुर राधारमण मंदिर में भी 3 मार्च को धुलेंडी मनाई जाएगी। चंद्रग्रहण के कारण मंदिर में सुबह की सेवा सुबह 6 बजे तक की जाएगी। इसके बाद मंदिर के पट सुबह 6 से शाम 7 बजे तक 13 घंटे बंद रहेगा। ठाकुरजी की नियमित सेवा, पूजा एवं आरती सूतक काल से पहले और चंद्रग्रहण के बाद मंदिर के धुलाई और शुद्धिकरण के बाद होगी।
ज्योतिषाचार्य रामविलास चतुर्वेदी ने बताया कि तीन मार्च को पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण सुबह 3.20 से शाम 6.47 तक चंद्रग्रहण रहेगा। इससे पहले सूतक सुबह 6.20 बजे से लग जाएंगे। सूतक काल में ब्रज के अधिकांश मंदिर बंद रहेंगे। क्यों कि सूतक काल में आराध्य की पूजा सेवा का विधान नहीं है।
ये भी पढ़ें-Braj Ki Holi 2026: रमणरेती आश्रम में फूलों संग बरसा अबीर-गुलाल, होली के रंगों से सराबोर भक्त हुए निहाल