{"_id":"67c0bafee76a3e6e2f0c6b07","slug":"braj-ke-30-kalaakaaron-ko-milega-ramesh-sippee-kee-philm-mein-mauka-mathura-news-c-29-1-mtr1002-361904-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शोले फिल्म के निर्देशक रमेश सिप्पी की आने वाली है ये फिल्म, ब्रज के 30 कलाकारों को मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शोले फिल्म के निर्देशक रमेश सिप्पी की आने वाली है ये फिल्म, ब्रज के 30 कलाकारों को मिलेगा मौका
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 03:14 PM IST
विज्ञापन
सार
शोले फिल्म के निर्देशक रमेश सिप्पी अब ब्रजवासियों में छिपी अभिनय की प्रतिभा तलाश रहे हैं। वे अपनी आने वाली नई फिल्म में ब्रज के 30 कलाकारों को अभिनय करने का मौका देंगे।
मथुरा। गीता शोध संस्थान में कलाकारों का ऑडिशन लेते सांसद व निर्माता।
- फोटो : mathura
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अभिनेत्री और सांसद हेमामालिनी तथा मशहूर फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी ने वृंदावन के गीता शोध संस्थान में बृहस्पतिवार को अपनी आगामी फिल्म के लिए कलाकारों का ऑडिशन लिया। इस ऑडिशन में मथुरा, वृंदावन, आगरा, अलीगढ़, सहारनपुर और मुंबई से आए कई कलाकारों ने भाग लिया। ब्रज के 30 कलाकारों को मौका मिलेगा।
सांसद हेमामालिनी ने कहा कि उनकी अगली फिल्म में कम से कम 30 स्थानीय कलाकारों को शामिल किया जाएगा। वहीं, रमेश सिप्पी ने बताया कि ब्रज की ऐतिहासिक और प्राकृतिक सुंदरता को फिल्म में बखूबी दर्शाया जाएगा। फिल्म के दृश्य मथुरा, वृंदावन और आसपास के रमणीय स्थलों पर फिल्माए जाएंगे।
हेमा मालिनी और रमेश सिप्पी की टीम ने स्थानीय प्रतिभाओं को परखते हुए अभिनय से जुड़ी उनकी क्षमताओं का आकलन किया। इस दौरान फिल्म निर्देशक उत्कर्ष जाधव और लेखक अभिषेक कुमार ने भी कलाकारों से संवाद बुलवाए।
रमेश सिप्पी की टीम ने वृंदावन प्रवास के दौरान मथुरा, वृंदावन और अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। फिल्म के लिए दो मकान, एक क्रिकेट फील्ड और यमुना को देखा। डॉ. सीपी सिकरवार ने बताया कि रमेश सिप्पी की टीम भविष्य में दोबारा मथुरा-वृंदावन आएगी और स्थानीय कलाकारों को अधिक से अधिक अवसर देने का प्रयास किया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X