सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hema Malini listens to Holi's Rasiya

ब्रज 84 कोस की परिक्रमा: सांसद हेमा मालिनी ने गुलाल कुंड पर खेली होली, रसिया सुन हुईं मंत्रमुग्ध

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
सार
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ब्रज की 84 कोस की परिक्रमा कर रही हैं।  यात्रा के दौरान वह यह भी देख रही हैं कि यात्रियों को और बेहतर सुविधा कैसे दी जा सकती है। इसी क्रम में वे यात्रा के दौरान गुलाल कुंड पर पहुंची।
loader
Hema Malini listens to Holi's Rasiya
गुलाल कुंड पर पहुंची सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में केंद्र सरकार की ओर से विकसित किए जाने वाले ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा क्षेत्र का सांसद हेमा मालिनी भ्रमण कर रही हैं। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों साथ उनका यह भ्रमण दो दिन से जारी है। 


सोमवार को सांसद ने गांठौली स्थिति गुलाल कुंड को देखा। यहां होली के रसिया सुने। बता दें अयोध्या के पैटर्न पर ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का विकास होने जा रहा है। पांच हजार करोड़ की इस परियोजना के अंतर्गत ब्रज क्षेत्र के विभिन्न स्थलों को नया स्वरूप दिया जाएगा। टू लेन मार्ग होगा, जिसमें कच्ची और पक्की परिक्रमा मार्ग बनेगा। 


इसी के दृष्टिगत सांसद हेमामालिनी उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद सहित अन्य विभागों के अफसरों के साथ भ्रमण कर रही हैं। सोमवार को उन्होंने गुलाल कुंड देखा। यहां मंदिर के अंदर होली का उत्सव मनाया जा रहा था। मंदिर में होली का गायन भी किया गया। इसके अलावा उन्होंने ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में मधुवन, शांतनु कुंड सतोहा, महाप्रभुजी बैठक बहुला वन बाटी आन्यौर, चंद्र सरोवर पारसोली, श्याम ढाक (राजस्थान) का भी भ्रमण किया।

 

पांच हजार रुपये होंगे खर्च

बता दें केंद्रीय मंत्री ने मथुरा की ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के विकास की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि ब्रज 84 कोस परिक्रमा पर पांच हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसे अयोध्या 84 कोस परिक्रमा के पैटर्न पर तैयार किया जाएगा। 253 किलोमीटर लंबी ब्रज 84 कोस परिक्रमा टू लेन होगी। इसके दोनों ओर कच्चा हरित पैदल पथ भी बनाया जाएगा, जहां ब्रज के पौराणिक महत्व के अनुरूप पौधे लगाए जाएंगे। यात्रियों के ठहरने के लिए स्थल, जनसुविधाएं और खानपान की भी व्यवस्था होगी।

ब्रज 84 कोस परिक्रमा में मूर्ति, पेंटिंग के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की संपूर्ण लीलाओं का चित्रण भी किया जाएगा। सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य शुभारंभ और ब्रज 84 कोस परिक्रमा विकास के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed