सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hema Malini visited 43 villages and visited 32 halting places

हेमा मालिनी ने 43 गांवों में जाकर किए 32 पड़ाव स्थलों के दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
Hema Malini visited 43 villages and visited 32 halting places
विज्ञापन
कोसीकलां। सांसद हेमा मालिनी ने ब्रज चौरासी कोस की यात्रा का समापन हो गया। सांसद ने सात दिन में 43 गांवों में जाकर 32 पड़ाव स्थलों के दर्शन किए।
Trending Videos

401 किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौरान सांसद ने ब्रज चौरासी कोस में स्थित धार्मिक स्थलों के दर्शन कर यात्रियों की सुविधाओं को लेकर मंथन भी किया।
17 अप्रैल को सांसद हेमा मालिनी ने ब्रज के संपूर्ण विकास के लिए ब्रज चौरासी कोस यात्रा शुरू की। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र के साथ सांसद ने ब्रज के उन सभी धार्मिक स्थलों के दर्शन किए, जहां-जहां भगवान श्रीकृष्ण में ब्रज में लीला की थी। सांसद ने ब्रज चौरासी कोस यात्रा की शुरुआत यमुना किनारे स्थित देवरहा बाबा के आश्रम से की। 17 से 23 अप्रैल तक सांसद ने 401 किलोमीटर की यात्रा की।
इस दौरान 43 गांव में गई और 32 पड़ाव स्थल के दर्शन किए। सांसद ने राधारानी की प्रमुख आठ सखियों के गांव का भी अवलोकन किया। यात्रा के दौरान सांसद ने इच्छा व्यक्त की है कि चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में प्रत्येक पड़ाव स्थल पर टॉयलेट, पेयजल व्यवस्था, सोलर लाइट, एप्रोच मार्ग का जीर्णोद्धार हो। इसके अलावा पूरे परिक्रमा मार्ग में हर किलोमीटर पर साइनेज बोर्ड लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे परिक्रमार्थियों को यात्रा मार्ग और धार्मिक स्थलों की जानकारी मिलती रहेगी। सांसद ने बताया कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग को विश्व विरासत के नक्शे पर लाया जाएगा। वहीं ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र ने अपनी टीम को निर्देश दिए कि सभी बिंदुओं पर अध्ययन कर डीपीआर में शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed