{"_id":"62419e57303fbb73a57bd869","slug":"laxmi-niwas-inaugurated-at-ramakrishna-mission-sevashram-mathura-news-mtr5151686114","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में लक्ष्मी निवास का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में लक्ष्मी निवास का लोकार्पण
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में सोमवार को नवीन लक्ष्मी निवास (रोगियों के परिचारकों के लिए निशुल्क आश्रय गृह और डॉक्टरों का निवास स्थान) का लोकार्पण सांसद हेमा मालिनी ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण भी किया।
आयोजित सभा में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम वृंदावन के सचिव स्वामी सुप्रकाशानंद महाराज ने कहा कि अस्पताल की ओर से एक ही छत के नीचे बहुत कम शुल्क पर प्रदान की जाने वाली विविध सेवाओं के कारण, आसपास के क्षेत्रों के अलावा दूर-दराज के लोग भी यहां आते हैं।
अस्पताल के प्रभारी स्वामी कालीकृष्णानंद महाराज ने सेवाश्रम के इतिहास का विस्तृत विवरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार एक छोटे से बीज से एक विशाल वट वृक्ष की यात्रा होती है, ठीक उसी प्रकार सेवाश्रम एक छोटे से क्लिनिक से प्रारंभ करके आज रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, वृंदावन आधुनिक सुविधाओं से लैस 300 बिस्तरों वाला मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल चला रहा है।
राधारमण मंदिर के वैष्णवाचार्य श्रीवत्स गोस्वामी ने कहा कि यह अस्पताल ब्रजवासियों के लिए वरदान सिद्ध हुआ है। रामकृष्ण मिशन आश्रम ग्वालियर के सचिव स्वामी राघवेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मनुष्य की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि जब लक्ष्मी निवास के लोकार्पण का प्रस्ताव मैने सुना और इस बात से मैं अवगत हुई कि दूर दराज से आने वाले लोगों को जो बाहर होटल आदि में नहीं रुकते या अस्पताल में रोगियों के परिचारक रहते हैं उनके रहने की निशुल्क व्यवस्था की गई है, तब मैं इस कार्य के लिए खुद को रोक न सकी।
इस मौके पर रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम वृंदावन के मैनेजिंग कमिटी के अध्यक्ष एके कौल, डॉ. ए के लाहिरी, डॉ. थान सिंह तोमर, डॉ. सीके गुप्ता, डॉ. प्रणव देव, डॉ. मस्ता, डॉ. प्रशांत पाठक, डॉ. अमित कुमार गुप्ता, डॉ. वैशाली, डॉ. प्रशांत शर्मा, डॉ. मिनाक्षी, डॉ. सीपी चतुर्वेदी, डॉ. विक्रम सिंह यादव व डॉ. सुबोध कुमार सिंह थे।
Trending Videos