फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: MP Hema Malini visited Mother Bhagwati

मथुरा: भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने किए मां भगवती के दर्शन, गोमती कुंड का किया निरीक्षण

Fri, 22 Apr 2022 08:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Apr 2022 08:00 PM IST
सार

मथुरा की सांसद हेमा मालिनी इन दिनों ब्रज भ्रमण पर हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को उन्होंने तीर्थस्थल, प्राचीन कुंडों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Mathura: MP Hema Malini visited Mother Bhagwati
मथुरा। कोसीकलां में भगवती मंदिर पहुंचीं सांसद हेमा मालिनी। संवाद - फोटो : KOSI

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में सांसद हेमा मालिनी ने शुक्रवार को ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले तीर्थस्थल, प्राचीन कुंडों का निरीक्षण किया। एतिहासिक भगवती मंदिर के दर्शन किए, जहां मंदिर के महंत ने सांसद का चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


अपनी यात्रा के दौरान सांसद ने कोटवन के शीतल कुंड, हताना गांव के चंदन कुंड, शेषसाई में लक्ष्मीनारायण कुंड, गोमती कुंड सरोवर पैगांव प्राचीन मंदिर सहित शेरगढ़ के बिहार वन कुंडों के दर्शन कर कुंडों और मंदिरों के पौराणिक महत्व के बारे महंतों से जानकारी ली। इस दौरान पौराणिक कुंडों का केंद्र सरकार से स्वीकृत हुए करोड़ों रुपयों से जल्द ही सौंदर्यीकरण कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि ब्रज में तीर्थयात्रियों के आने के लिए चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में अन्य जरूरी कार्य कराए जाएंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को ब्रज में बेहतर सुविधाएं मिल सकें। भगवती देवी मंदिर पर महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सीमा अग्रवाल आदि ने सांसद का स्वागत किया। वहीं तरुण सेठ ने ज्ञापन देकर पौराणिक स्थलों का विकास की मांग की। इस मौके पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, भगवत गुप्ता व धर्मवीर शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed