सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Radhavallabh Temple resonating with devotion, colors and name of Radha.

ब्रज की होली: चरम पर पहुंची फाग महोत्सव की धूम, भक्ति और आस्था के वृंदावन में बिखर रहे रंग

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Feb 2025 11:30 AM IST
विज्ञापन
सार

श्रीराधावल्लभ मंदिर में भक्ति और आस्था के रंग में हर कोई रंगा नजर आ रहा है। फाग महोत्सव अपने चरम पर है। ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालु अपने आराध्य राधा-कृष्ण के प्रेम में डूबकर होली खेलने का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।
 

Shri Radhavallabh Temple resonating with devotion, colors and name of Radha.
मथुरा। धावल्लभ मंदिर में भक्तों पर उड़ता गुलाल। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार

जैसे ही वसंत पंचमी की शुरुआत हुई, ब्रजभूमि में होली के रंग बिखरने लगे। इस समय यहां का हर कोना भक्तिमय और रंगमय हो गया है। फाग महोत्सव की धूम पूरे क्षेत्र में अपने चरम पर है। श्रीराधावल्लभ मंदिर जो भक्ति और आस्था का एक प्रमुख केंद्र माना जाता है, इस समय श्रद्धालुओं से खचाखच भरा है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु अपने आराध्य राधा-कृष्ण के प्रेम में डूबकर होली खेलने का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।
Trending Videos


ब्रज की होली की बात ही कुछ अलग है। यहां होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं बल्कि भक्ति और प्रेम का सबसे पवित्र प्रतीक बन जाता है। श्रीराधावल्लभ मंदिर में फुलेरा दूज से गुलाल की होली शुरू हुई। हर रोज यहां वातावरण भक्ति रंग से रंग जाता है। भक्तगण अबीर-गुलाल के रंग में सराबोर होकर नाच-गाने में लीन नजर आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के तिलकायत अधिकारी मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में हर दिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ब्रज की होली का जादू ऐसा है कि देश-विदेश से लोग इसे देखने और इसमें भाग लेने के लिए आते हैं। शृंगार आरती के बाद मंदिर में भक्तों पर गुलाल बरस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed