सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Take advantage of reduced GST rates during the festive season: Hema Malini

New GST Slab 2025: नए जीएसटी स्लैब से त्योहारी सीजन में हर वर्ग को मिलेगा लाभ, सांसद हेमा ने ये कहा

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 Sep 2025 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार

 सांसद हेमामालिनी ने कहा है कि जीएसटी के स्लैब में कमी से यह त्योहारी सीजन में गरीब, मध्यमवर्गीय लोग, युवा, किसान, महिलाएं, दुकानदार, व्यापारी, उद्यमियों को बड़ा फायदा होने वाला है।

Take advantage of reduced GST rates during the festive season: Hema Malini
भाजपा जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित करती सांसद हेमा मालिनी।
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के पुष्पांजलि उपवन स्थित भाजपा कार्यालय में सांसद  हेमामालिनी ने बताया कि हमारे देश में भाजपा की सरकार के आने से पहले तमाम तरह के टैक्स लगाए जाते थे। इनमें एंट्री टैक्स, सेल्स टैक्स, एक्साइज, वैट, सर्विस टैक्स जैसे कई टैक्स थे, लेकिन पीएम मोदी ने जीएसटी लागू करके आर्थिक सुधारों की शुरुआत की। एक देश, एक टैक्स व्यवस्था के कारण ही 2017 में केवल 66 लाख जीएसटी जमाकर्ता थे, जोकि अब 1.5 करोड़ हो गया है।
Trending Videos


आज जीएसटी कलेक्शन दो लाख करोड़ रुपये प्रतिमाह हो गया है। सांसद ने बताया कि अब जीएसटी सुधारों के तहत पांच फीसदी और 18 फीसदी के टैक्स स्लैब रहेंगे। इससे रोजमर्रा की जरूरत की चीजें सस्ती हो गई हैं। इनमें खाने-पीने का सामान, दवाएं, साबुन, ब्रश, पेस्ट, स्वास्थ्य और जीवन बीमा जैसी सेवाओं पर भी पांच फीसदी टैक्स लग रहा है। सांसद ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल के प्रयासों को बढ़ावा देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों का इस्तेमाल करें और हर घर को स्वदेशी का प्रतीक बनाएं। जीएसटी की दरें कम होने से, नियम और प्रक्रियाएं और आसान बनने से, हमारे लघु उद्योग, कुटीर उद्योगों को बहुत फायदा होगा। उनकी बिक्री बढे़गी और टैक्स भी कम देना पड़ेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, महानगर अध्यक्ष हरीशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed