{"_id":"69c18f55d80745cfb10f388b","slug":"1221-examiners-evaluated-46134-answer-sheets-mau-news-c-295-1-svns1028-142744-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 1221 परीक्षकों ने किया 46134 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 1221 परीक्षकों ने किया 46134 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य सोमवार को जिले के चार केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से ही मूल्यांकन केंद्रों की ऑनलाइन नजर रखी जा रही थी।
छठवें दिन 2194 परीक्षकों के सापेक्ष 1221 परीक्षकों ने 46134 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने जिले के मूल्यांकन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। परीक्षकों सहित उप प्रधान परीक्षकों को दिशा निर्देश दिया।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज और डीएवी काॅलेज को इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र और नेहरु इंटर काॅलेज और टाउन इंटर काॅलेज मुहम्मदाबाद गोहना को हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
छठवें दिन सोमवार को तालीमुद्दीन इंटर कॉलेेज में 382 परीक्षकों के सापेक्ष 204 परीक्षकों ने 8285 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। डीएवी इंटर कॉलेज में 382 के सापेक्ष 214 परीक्षकों ने 9261 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
टाउन इंटर काॅलेज मुहम्मदाबाद गोहना में 777 के सापेक्ष 368 परीक्षकों ने 12059 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। नेहरु इंटर काॅलेज रतनपुरा में 653 के सापेक्ष 435 परीक्षकों ने 16529 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र में बनी प्रत्येक टोली में एक उप प्रधान परीक्षक और 10 परीक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी।
Trending Videos