सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Board: Result of 95 secondary schools in trouble, notice issued

यूपी बोर्ड : 95 माध्यमिक विद्यालयों के परीक्षाफल पर संकट, नोटिस

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Result of 95 secondary schools in trouble, notice issued
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं, लेकिन जिले के कई माध्यमिक विद्यालयों ने अब तक हाईस्कूल विषयों के आंतरिक मूल्यांकन के अंक और इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए हैं।
Trending Videos

ऐसे में 95 माध्यमिक विद्यालयों के 9,576 छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम पर संकट गहराने लगा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड न करने के मामले में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही चेतावनी दी है कि दो दिन के भीतर अंक पोर्टल पर अपलोड न करने की स्थिति में संबंधित विद्यालयों की मान्यता निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी।
जिले में कुल 519 माध्यमिक विद्यालय हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल में 37,431 और इंटरमीडिएट में 38,977 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। बोर्ड की ओर से परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही हाईस्कूल विषयों के आंतरिक मूल्यांकन के अंक तथा इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे।
इसके बावजूद जिले के 95 माध्यमिक विद्यालयों में हाईस्कूल के 4,444 और इंटरमीडिएट के 5,132 छात्र-छात्राओं के आंतरिक मूल्यांकन के अंक अब तक अपलोड नहीं किए जा सके हैं। इससे इन विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम जारी होने पर संकट गहरा सकता है।
जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले 95 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया गया है। यदि 25 मार्च 2026 तक आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड नहीं किए गए, तो संबंधित विद्यालयों की मान्यता निरस्त करने की संस्तुति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed