सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   1242 examiners evaluated 37593 answer sheets.

Mau News: 1242 परीक्षकों ने किया 37593 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
1242 examiners evaluated 37593 answer sheets.
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुक्रवार को जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से मूल्यांकन केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जा रही थी।
Trending Videos

तीसरे दिन 2,194 परीक्षकों के सापेक्ष 1,242 परीक्षकों ने 37,593 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने मूल्यांकन केंद्रों का औचक निरीक्षण कर परीक्षकों एवं उप प्रधान परीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले में चार केंद्र बनाए गए हैं। तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज को इंटरमीडिएट का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है, जबकि नेहरू इंटर कॉलेज, रतनपुरा और टाउन इंटर कॉलेज, मुहम्मदाबाद गोहना को हाईस्कूल का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
तीसरे दिन शुक्रवार को तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज में 382 के सापेक्ष 209 परीक्षकों ने 6,247 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। डीएवी इंटर कॉलेज में 382 के सापेक्ष 205 परीक्षकों ने 6,204 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
टाउन इंटर कॉलेज, मुहम्मदाबाद गोहना में 777 के सापेक्ष 388 परीक्षकों ने 10,071 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। वहीं, नेहरू इंटर कॉलेज, रतनपुरा में 653 के सापेक्ष 440 परीक्षकों ने 15,071 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर गठित प्रत्येक टोली में एक उप प्रधान परीक्षक और 10 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed