बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   125 examiners evaluated 4361 copies.

Mau News: 125 परीक्षकों ने किया 4361 कॉपियों का मूल्यांकन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
125 examiners evaluated 4361 copies.
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। बुधवार को जिले के दो मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
Trending Videos

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से मूल्यांकन केंद्रों पर ऑनलाइन नजर रखी जा रही थी। 764 परीक्षकों के सापेक्ष 125 परीक्षकों ने 4361 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने जिले के मूल्यांकन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और परीक्षकों सहित उप प्रधान परीक्षकों को दिशा-निर्देश दिए। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।
तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज और डीएवी कॉलेज को इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र तथा नेहरू इंटर कॉलेज और टाउन इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद गोहना को हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
हाईस्कूल उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज में 382 परीक्षकों के सापेक्ष 68 परीक्षकों ने 2417 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। डीएवी इंटर कॉलेज में 382 के सापेक्ष 57 परीक्षकों ने 1944 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। अब मात्र 1580 उत्तरपुस्तिकाएं जांची जानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed