सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   1775 people got their health checked at the CM Jan Arogya Mela, 340 were found suffering from fever.

Mau News: सीएम जन आरोग्य मेले में 1775 ने कराई स्वास्थ्य की जांच, 340 बुखार से पीड़ित मिले

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
1775 people got their health checked at the CM Jan Arogya Mela, 340 were found suffering from fever.
सीएम आरोग्य मेले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भातकोल में मरीजों को देखते चिकित्सक।संवाद
विज्ञापन
मऊ। जनपद के सभी 41 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1775 ने कराई स्वास्थ्य की जांच, 340 बुखार से पीड़ित मिले। मेले में उपचार करने वाले मरीजों में बुखार के मरीज सबसे अधिक थे। करीब 340 मरीज बुखार और संक्रमण की चपेट में थे। सभी की जांच के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने उनका उपचार किया।
Trending Videos

सीएमओ डॉ संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1775 मरीजों की जांच के बाद उपचार किया गया। इसमें 837 पुरुष 791 महिलाएं और 147 बच्चे शामिल थे। गंभीर बीमारी से ग्रसित 39 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सबसे अधिक 174 मरीज का चिरैयाकोट पीएचसी पर उपचार किया गया, सबसे कम 16 मरीज का उपचार सिपाह इब्राहिमाबाद पीएचसी पर किया गया। बताया कि गरम मौसम का लोगों की सेहत के असर पढ़ने लगा है। स्वास्थ्य मेले में आने वाले मरीज बुखार की चपेट में थे।
बताया कि अवकाश के दिन मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन मरीजों को उनके घर के पास विशेषज्ञ चिकित्सकों से नि: शुल्क उपचारित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed