सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   97 out of 123 Gram Panchayats declared TB free, will get a certificate of appreciation

Mau News: 123 ग्राम पंचायत में 97 टीबी मुक्त घोषित, मिलेगा प्रशस्ति पत्र

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
97 out of 123 Gram Panchayats declared TB free, will get a certificate of appreciation
नगर ​स्थित राजकीय टीबी क्लीनिक का मुख्य भवन।संवाद
विज्ञापन
जनपद में बीते साल टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लिए चलाए गए कार्यक्रम के तहत चिह्नित 123 ग्राम पंचायत में 97 को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित कर दिया गया है।
Trending Videos

आगामी 24 मार्च को जिला प्रशासन की तरफ से ऐसे ही ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान को चांदी और कांस्य की महात्मा गांधी की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। शासन से जारी 6 इंडिकेटर (संकेतक) की जांच के लिए पंचायती राज विभाग से एडीओ पंचायत, स्वास्थ्य विभाग से मेडिकल ऑफिसर और टीबी विभाग से फैसिलेटर ने ग्राम पंचायत में स्थलीय जांच के बाद रिपोर्ट तैयार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक चरण में 9 विकास खंडों से 123 ग्राम पंचायतों का चयन टीबी मुक्त घोषित करने के लिए किया गया था। सत्यापन समिति ने निर्धारित मानकों के अनुरूप जांच के बाद सभी ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने की सहमति दी।
घोषित की गई ग्राम स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक दिया जाएगा। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लिए कुछ मानक निर्धारित किए गए हैं। इनमें प्रति 1000 आबादी पर 30 बलगम जांच, एक या उससे कम मरीज, 85 प्रतिशत उपचार सफलता दर, 60 प्रतिशत यूडीएसटी, 50 प्रतिशत डीबीटी तथा निक्षय मित्र से कम से कम एक पोषण पोटली उपलब्ध कराना शामिल है।
विभाग की तरफ से सभी तैयारी पूरी कर लिया गया है। जनपद में कोपागंज ब्लाक में 13 गांव, दोहरीघाट ब्लाक के 11 गांव, घोसी ब्लाक के 9 गांव, रानीपुर ब्लाक के 11 गांव, मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के 11 गांव, फतेहपुर मंडाव ब्लाक के 7 गांव, रतनुपरा ब्लाक के 11 गांव और परदहां ब्लाक के 5 गांव शामिल है।
------------------------
टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लिए बीते साल दिसंबर में कवायद शुरु की गई थी। फरवरी माह में सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद चिह्नित 123 ग्राम पंचायत में 97 को टीबी मुक्त घोषित कर दिया गया है। 24 मार्च को यह ग्राम पंचायत को प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। - डॉ. हंसराज सोनी, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed