{"_id":"61-101484","slug":"Mau-101484-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण समाज ने आपदा पीडि़तों के लिए किया शांति पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण समाज ने आपदा पीडि़तों के लिए किया शांति पाठ
Mau
Updated Wed, 03 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष डा. अवनीश पांडेय के नेतृत्व में उत्तराखंड में आयी आपदा में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए पावर हाउस स्थित श्रीराम मंदिर पर शांति पाठ का आयोजन मंगलवार को किया गया। गोपाल तिवारी और वीरेंद्र पांडेय के सस्वर शांति पाठ के दौरान संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मौन धारण रखकर आपदा में मारे गए लोगों के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। शांति पाठ में भाग लेने के लिए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्रनाथ त्रिपाठी भी लखनऊ से आए हुए थे। शांति पाठ के बाद हवन भी किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने कहा कि उत्तराखंड में मृत लोगों के परिजनों के लिए और इससे प्रभावित लोगों के सहयोग के लिए संगठन और स्वजातीय बंधुओं के सहयोग से एक लाख इक्यावन हजार रुपये की धनराशि और दो ट्रक खाद्यान्न भेजा जा चुका है। आप सभी लोग तन, मन, धन से आपदा पीडि़तों की सहायता के लिए तत्पर रहें। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर विगत दिनों दोहरीघाट में पंकज तिवारी के घटनाक्रम में संलिप्त आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान प्रवीण त्रिपाठी, दिनेश तिवारी, आशीष पांडेय, मयंक तिवारी, अजय तिवारी, विवेकानंद दूबे, दुर्गा दुबे, अभिषेक मिश्र, सर्वानंद दूबे, राजकुमार मिश्र, मांगर बाबा, चंद्रमौली पांडेय, केशव, सोनू मिश्रा, राम समुझ दूबे, मनोज उपाध्याय, घनश्याम, गोपाल तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
Trending Videos