सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A 10 MVA transformer blew up, leaving a population of 50,000 connected to three feeders without electricity for four days.

Mau News: 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर फुंका, चार दिन से तीन फीडरों से जुड़ी 50 हजार की आबादी को बिजली नहीं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
A 10 MVA transformer blew up, leaving a population of 50,000 connected to three feeders without electricity for four days.
रहजनियां बिजली उपकेंद्र पर खराब पड़ा 10 एबीए का ट्रांसफार्मर।संवाद
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के जिले के तीन फीडर से जुड़े पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं के घरों में चार दिन से अंधेरा पसरा है। नगर के रहजनिया विद्युत उपकेंद्र में स्थित 10 एमवीए (मेगावोल्ट-एम्पीयर) के ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी खराबी आने से बिजली आपूर्ति बाधित होना बताया जा रहा है।

यह स्थिति उस समय बनी है, जब दिसंबर में इसकी मरम्मत कराई गई थी। वहीं, चार दिन से 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान में बिजली आपूर्ति बाधित होने से तीन फीडरों से जुड़े करीब 50 हजार की आबादी न केवल गर्मी, बल्कि पेयजल संकट की चपेट में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिम्मेदार बुधवार की देर शाम तक आपूर्ति बहाल करने का दावा कर रहे हैं। बिजली आपूर्ति के लिए रहजनिया विद्युत उपकेंद्र से नगर का रघुनाथपुरा तथा ग्रामीण क्षेत्र के पनियरा और पिजड़ा फीडर संचालित होते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

उधर, बीते 17 मई की सुबह तकनीकी फॉल्ट आने के बाद से इन घरों में बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली निगम के जिम्मेदारों ने बताया कि पहले दिन कर्मचारियों ने तकनीकी समस्या दूर करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे दिन पता चला कि ट्रांसफॉर्मर की क्वायल अपने स्थान से खिसक गई है।
इसके बाद अधिकारियों को अवगत कराने के बाद नया ट्रांसफॉर्मर आजमगढ़ से मंगाया जा रहा है। इसके बुधवार की देर शाम तक आने की संभावना जताई गई है। इसके बाद पुराने ट्रांसफॉर्मर को मरम्मत के लिए भेजा जाएगा।
जिस ट्रांसफॉर्मर के खराब होने से हजारों उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में बिना बिजली के रहना पड़ा, उसकी नवंबर 2024 और पिछले साल दिसंबर में मरम्मत कराई गई थी, जिस पर काफी खर्च भी हुआ था। इसके बावजूद कम समय में फिर खराबी आ जाने से कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
000000000000
पानी ही नहीं, व्यापार भी हो रहा प्रभावित
चार दिन से गर्मी में परेशान उपभोक्ता निजामुद्दीन और शमशाद ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद उसके बहाल होने की जानकारी भी अधिकारी नहीं दे रहे हैं। अधिकारियों के सीयूजी नंबरों पर फोन करने के बाद भी कॉल रिसीव नहीं किए जा रहे हैं। उधर, गर्मी के चलते सबसे अधिक बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी हो रही है। वहीं, पहाड़पुरा निवासी शमशाद अहमद ने बताया कि वह बुनकर हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से उनका काम बंद पड़ा है। उनकी तरह सैकड़ों बुनकर इस समस्या से परेशान हैं। वहीं, छित्तनपुरा निवासी नेसार अहमद ने बताया कि वह चाय-नाश्ते की दुकान चलाते हैं, लेकिन बिजली गुल रहने से दुकान संचालन में परेशानी हो रही है।
0000000000000
ट्रिपिंग के नाम पर हो रही बिजली कटौती
मऊ। बिजली निगम द्वारा तय रोस्टर के अनुसार शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने का दावा किया जा रहा है, जबकि हकीकत इससे अलग बताई जा रही है। बुधवार को गाजीपुर तिराहा क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चार बार ट्रिपिंग के कारण करीब डेढ़ घंटे बिजली बाधित रही। वहीं, मंगलवार की रात 10 बजे से भोर चार बजे तक 10 बार ट्रिपिंग होने से दो घंटे से अधिक बिजली बाधित रही। निजामुद्दीनपुरा, भींटी, सहादतपुरा, ब्रह्मस्थान, चौक और गाजीपुर तिराहा क्षेत्र प्रभावित रहे। उधर, विभागीय अधिकारियों ने इसका कारण ओवरलोड और फॉल्ट बताया है। संवाद
00000000000
जल्द आपूर्ति बहाल करने का दावा
बिजली निगम प्रथम के एक्सईएन आशीष सेठ ने बताया कि वर्ष 2024 में ट्रांसफॉर्मर में असामान्य स्थिति आने के कारण नवंबर माह में सेंट्रीफ्यूजिंग तथा दिसंबर 2025 में ट्रांसफॉर्मर ओवरहालिंग का कार्य कराया गया था। उधर, अधीक्षण अभियंता नागेंद्र कुमार ने बताया कि समस्या को लेकर पत्राचार किया जा चुका है। बुधवार की देर शाम तक नया ट्रांसफॉर्मर आने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed