मधुबन कस्बा सहित आसपास के सात पेट्रोल पंप होने के बावजूद किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल उपलब्ध न होने से लोगों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ा। लोग पेट्रोल और डीजल के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए।
मधुबन कस्बा सहित आसपास सात पेट्रोल पंप हैं, लेकिन किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल नहीं मिलने से लोगों को परेशानी हुई। इस संबंध में क्षेत्र के शिवकुमार, सूर्यनाथ प्रसाद, संजीव कुमार और गोविंद यादव का कहना है कि मधुबन कस्बा सहित आसपास सात पेट्रोल पंप तो हैं, लेकिन किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल उपलब्ध नहीं था।
भीषण गर्मी में लोग एक पेट्रोल पंप से दूसरे पेट्रोल पंप तक जाते रहे, लेकिन कहीं भी पेट्रोल और डीजल नहीं मिला। पेट्रोल पंप संचालक पेट्रोल उपलब्ध न होने की बात कहते रहे।