सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A police station will be built in Dubhari, police posts will be opened in Sipah, Dargah and Tinhari.

Mau News: दुबारी में बनेगा थाना, सिपाह, दरगाह और तिनहरी में खुलेगी पुलिस चौकी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
A police station will be built in Dubhari, police posts will be opened in Sipah, Dargah and Tinhari.
दुवारी पुलिस चौकी
विज्ञापन
मधुबन क्षेत्र के बढ़ते दायरे और अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के उद्देश्य से मधुबन में एक नए थाना, तीन पुलिस चौकियों और एक पुलिस सहायता केंद्र के निर्माण के लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
Trending Videos

जिलाधिकारी के निर्देश के बाद तहसील प्रशासन ने भूमि आवंटन की कवायद शुरू कर दी है। वर्ष 2019 से ही क्षेत्र के विस्तारित स्वरूप को देखते हुए दुबारी पुलिस चौकी को उच्चीकृत कर थाना बनाने तथा सिपाह इब्राहिमाबाद, दरगाह और तिनहरी में नई पुलिस चौकियां स्थापित करने और संवेदनशील स्थान नंदौर में पुलिस सहायता केंद्र बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पांडेय ने एक बार फिर दुबारी को थाना बनाने और अन्य स्थानों पर चौकी निर्माण के लिए शासन को पत्राचार किया है। उन्होंने बताया कि थाना और चौकियों के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने तहसील प्रशासन को भूमि चिह्नित कर आवंटन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। यदि सब कुछ ठीक रहा तो एक सप्ताह के भीतर सभी प्रस्तावित स्थानों के लिए भूमि आवंटित कर दी जाएगी। इससे क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed