सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Azamgarh beat Mau by one wicket in a thrilling match

Mau News: आजमगढ़ ने रोमांचक मुकाबले में मऊ को एक विकेट से हराया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh beat Mau by one wicket in a thrilling match
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर खेलते मऊ और आज़मगढ़ टीम के खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर बृहस्पतिवार को अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में आजमगढ़ क्रिकेट एकेडमी और मऊ क्रिकेट क्लब, मऊ के बीच 35-35 ओवर का मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में आजमगढ़ ने मऊ को एक विकेट से हरा दिया।
Trending Videos

मऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित नहीं हुआ। टीम के चार बल्लेबाज मात्र एक रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद भी नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्नू भारती और राज ने 25-25 रन बनाकर टीम के स्कोर को धीरे-धीरे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन इनके आउट होने के बाद अथर्व ने कमान संभाली और शानदार 116 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 250 रन तक पहुंचा दिया।
आजमगढ़ की ओर से गेंदबाज आशुतोष यादव ने पांच विकेट, देवेंद्र ने तीन विकेट तथा अमित और प्रियांशु ने एक-एक विकेट लिया। 251 रन का पीछा करने उतरी आजमगढ़ की टीम ने 22 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए।
इसके बाद सुमित ने एक छोर संभालते हुए 89 रन बनाकर मैच को रोमांचक बना दिया। वहीं बल्लेबाज अंशु और प्रीतम ने 15-15 रन बनाए। इसके बाद लगातार विकेट गिरने से मैच पलटता नजर आया, लेकिन अमित के 41 रन की महत्वपूर्ण पारी ने मऊ से मैच छीन लिया और आखिरी विकेट रहते ही आजमगढ़ ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मऊ की ओर से गेंदबाज उत्सव ने चार विकेट, आदित्य ने दो विकेट और राज कन्नौजिया ने तीन विकेट लिए। मैच के मैन ऑफ द मैच आशुतोष यादव रहे। अंपायरिंग यश और राघव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed