सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Opposition parties demanded cleaning of the pond

Mau News: विपक्षी दलों ने तालाब की सफाई की मांग की

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Opposition parties demanded cleaning of the pond
कलेक्ट्रेट के पास बने सरोवर में गंदगी को दिखाते आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह।स्र
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने बुधवार को इंडी गठबंधन के नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित तालाब की सफाई की मांग की। कहा कि नगर पालिका की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण जनता को मूलभूत सुविधाएं भी सही तरीके से नहीं मिल पा रही हैं।
Trending Videos

कलेक्ट्रेट परिसर का तालाब गंदगी से भरा हुआ है, जो प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। नगर पालिका चेयरमैन और नगर विकास मंत्री से मांग की कि नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमराव मोड़ के तिराहे पर गिर रहे गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था कर उसे आगे बढ़ाया जाए। नगर में नियमित रूप से मच्छर मारने की दवा का छिड़काव कराया जाए, जिससे लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके। इस अवसर पर अवधेश मौर्य, कांग्रेस के राम करन यादव, सीपीआई के अब्दुल अजीम सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed