सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A three-member team will investigate the death of a woman in a private hospital.

Mau News: निजी अस्पताल में महिला की मौत के मामले की जांच करेगी तीन सदस्यीय टीम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
A three-member team will investigate the death of a woman in a private hospital.
विज्ञापन
घोसी तहसील के कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में महिला की मौत के मामले की जांच स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम करेगी। टीम जांच करने के बाद सीएमओ को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। विभाग ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

बीते सात अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक युवक और उसके साथ एक अन्य महिला गोद में एक शव लेकर रो रहे थे।
युवक कह रहा था कि उसकी मां उषा देवी (58 वर्ष) को 7 अप्रैल को केवल कंधे के दर्द की शिकायत के कारण अस्पताल ले गया था। वह घर से बिल्कुल सामान्य स्थिति में थीं। खाना खाकर, नहा कर और अपने पैरों से चलकर ही अस्पताल गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टर ने कुछ जांच की और इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और लगभग आधे घंटे के अंदर ही उनकी मौत हो गई।
इस घटना से परिवार को गहरा दुख और सदमा पहुंचा है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, अस्पताल का सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराया जाए और सच्चाई सामने लाई जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार के साथ ऐसी घटना न हो।
सोशल मीडिया पर युवक का वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने बताया कि जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed