{"_id":"69d94512c5bab2f3860f3594","slug":"shahganj-cricket-academy-defeated-pawan-academy-by-135-runs-thanks-to-ansh-yadavs-double-century-mau-news-c-295-1-mau1001-143722-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अंश यादव के दोहरे शतक से शाहगंज क्रिकेट एकेडमी ने पवन एकेडमी को 135 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अंश यादव के दोहरे शतक से शाहगंज क्रिकेट एकेडमी ने पवन एकेडमी को 135 रनों से हराया
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाता बल्लेबाज अंश यादव।संवाद
- फोटो : नानपारा में गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की लगी लाइन।
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्पोर्ट्स ग्राउंड पर अंडर-16 द्विपक्षीय सीरीज-2026 में शुक्रवार को शाहगंज क्रिकेट एकेडमी, जौनपुर और पवन क्रिकेट एकेडमी, देवलास (मऊ) के बीच दूसरा मैच खेला गया। शाहगंज क्रिकेट एकेडमी जौनपुर ने पवन क्रिकेट एकेडमी को 135 रनों से हरा दिया।
शाहगंज क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के ओपनर बल्लेबाज अंश यादव ने तूफानी दोहरा शतक लगाकर जीत की नींव रख दी। अंश यादव ने 81 गेंदों में 22 चौके और 16 छक्कों की मदद से 200 रन बनाए।
उनका साथ अंश ने 24 रन बनाकर दिया। वहीं युवराज ने 11 रन और अभिषेक ने 11 रन बनाए। हालांकि, इनके आउट होने के बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों ने निराश किया और पूरी टीम 29.4 ओवर में 275 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
मऊ की ओर से गेंदबाज प्रदीप यादव ने 3 विकेट, हर्ष सिंह ने 2 विकेट, जबकि सर्वजीत और प्रियांशु को 1-1 विकेट मिला। 276 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पवन क्रिकेट एकेडमी देवलास (मऊ) की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जौनपुर के गेंदबाजों ने पिछले मुकाबले की हार के बाद अच्छी वापसी करते हुए मऊ की बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया।
पवन क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रियांशु तिवारी ने 30 रन, हर्ष ने 26 रन, आदित्य पांडे ने 17 रन और सर्वजीत ने 16 रन बनाए। इसके बावजूद टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और पूरी टीम 19.5 ओवर में 140 रन पर सिमट गई।
इस तरह पवन क्रिकेट एकेडमी को 135 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। जौनपुर की ओर से अंश जायसवाल और योगराज को 3-3 विकेट मिले, जबकि देवांश ने 2 विकेट लिए। अंश यादव और जेहान को 1-1 विकेट मिला।
मैच के निर्णायक प्रवीण चौरसिया और प्रिंस सरोज रहे, जबकि स्कोरिंग यश रघुवंशी ने की। मुकाबले के मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बैट्समैन ऑफ द मैच अंश यादव रहे, जबकि बेस्ट बॉलर ऑफ द मैच योगराज रहे।
Trending Videos