{"_id":"69d944fcddac3dad750cd0f7","slug":"youth-suspected-of-murder-in-love-affair-three-in-custody-mau-news-c-295-1-mau1025-143723-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की आशंका, तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की आशंका, तीन हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के हथौटा गांव निवासी शिवम सिंह (25) का शव मिला था। उसके मामा ने प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मृतक के मामा की तहरीर पर पुलिस ने जांच कर एक युवती समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले, जबकि पास में शराब की टूटी बोतल भी बरामद हुई। शिवम सरायलखंसी क्षेत्र के कंधेरी स्थित एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत था।
मृतक के मामा गाजीपुर के बलेसर थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव निवासी शिवानंद सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रेम प्रसंग के चलते उनके भांजे की हत्या की गई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
Trending Videos