सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The fire in the wheat stalks spread two kilometers due to strong winds, and a tractor burned while trying to extinguish it.

Mau News: गेहूं की डंठल में लगी आग तेज हवा से दो किलोमीटर दूर तक पहुंची, बुझाने के प्रयास में ट्रैक्टर जला

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
The fire in the wheat stalks spread two kilometers due to strong winds, and a tractor burned while trying to extinguish it.
रानीपुर थाना क्षेत्र के चितबिसाव में डंठल में लगी आग बुझाने के प्रयास में जलता ट्रैक्टर। संवाद
विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के कोड़र गांव स्थित गेहूं की डंठल में लगी आग तेज हवा के झोंकों से दो किलोमीटर दूर पड़री गांव तक पहुंच गई। आग बुझाने के प्रयास में शुक्रवार की शाम चितबिसाव गांव निवासी किसान रामजी सिंह का ट्रैक्टर पूरी तरह जल गया।
Trending Videos

उन्होंने कूदकर अपनी जान बचाई। रामजी सिंह ने बताया कि कोड़र गांव के सिवान में किसी ने काटकर छोड़े गए गेहूं के डंठल में आग लगा दी थी। तेज हवा के झोंकों से आग तेजी से चितबिसाव, नेवादा होते हुए पड़री गांव तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चितबिसाव गांव के किसानों ने भूसा बनाने के लिए छोड़े गए डंठल बचाने का प्रयास किया। रामजी सिंह ने खेत जोतना शुरू किया, ताकि आग आगे न बढ़ सके। आग की तेज लपटों से ट्रैक्टर का पहिया जलने लगा। उन्होंने कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही मिनट में ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर राख हो गया।
चितबिसाव निवासी सुभाष का एक ट्राली भूसा भी जलकर राख हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम शाम पांच बजे मौके पर पहुंची। शाम 6:30 बजे तक आग बुझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed