{"_id":"69d945c1540797d8c801d9c5","slug":"there-are-more-than-15-lakh-voters-in-the-district-one-lakh-new-names-were-added-in-the-revision-mau-news-c-295-1-mau1025-143704-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जिले में 15 लाख से ज्यादा मतदाता, पुनरीक्षण में एक लाख नए नाम जुड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जिले में 15 लाख से ज्यादा मतदाता, पुनरीक्षण में एक लाख नए नाम जुड़े
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद के सभी चार विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया गया। जिले में 15 लाख से ज्यादा मतदाता पंजीकृत हैं। पुनरीक्षण में एक लाख नए नाम जुड़े हैं।
अंतिम प्रकाशन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने किया।
उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, संबंधित तहसील कार्यालयों एवं समस्त बूथों पर आमजन के अवलोकन के लिए 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक नि:शुल्क उपलब्ध रहेगा।
अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जनपद की सभी चार विधानसभाओं में कुल 15 लाख 15 हजार 811 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 826736 पुरुष, 689033 महिला तथा 42 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने बताया कि बीते 6 जनवरी से 6 मार्च तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की गई थीं, जिनमें फॉर्म-6 की कुल संख्या 115294, फॉर्म-7 की कुल संख्या 2362 एवं फॉर्म-8 की कुल संख्या 30846 प्राप्त हुए, जिनका संबंधित ईआरओ/एईआरओ ने नियमानुसार निस्तारण किया।
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान कुल 77702 मतदाताओं के नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैप न होने के कारण तथा 355319 मतदाताओं के नाम में तार्किक विसंगति होने पर संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया था।
6 जनवरी से 27 मार्च तक कुल 4 ईआरओ एवं 148 एईआरओ द्वारा उक्त मतदाताओं को जारी नोटिसों की नियमानुसार सुनवाई की गई। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अंतिम प्रकाशित सूची के महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया।
प्रतिनिधियों को सभी विधानसभाओं की अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली की प्रति भी सौंपी गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह सहित निर्वाचन से जुड़े समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी व राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ड्राफ्ट रोल में थे 14 लाख 13 हजार 127 मतदाता, अब बढ़े 102684 मतदाता
एक जनवरी को प्रकाशित ड्राफ्ट रोल में 14 लाख 13 हजार 127 मतदाता थे। उस मतदाता सूची में जेंडर रेशियो 817 था, जबकि ईपी रेशियो 52.19 प्रतिशत था। इसी प्रकार 18 से 19 आयु वर्ग के कुल 4282 मतदाता थे, जिनका प्रतिशत 0.30 था। अंतिम सूची प्रकाशन के उपरांत मतदाताओं की संख्या एवं उनकी प्रतिशतता में वृद्धि दर्ज की गई। अब समस्त विधानसभाओं में कुल 15 लाख 15 हजार 811 मतदाता हो गए हैं। मतदाताओं की संख्या में 102684 की वृद्धि हुई है। ड्राफ्ट रोल में जेंडर रेशियो 817 था, जबकि अंतिम सूची प्रकाशन के बाद यह 833 हो गया है। ईपी रेशियो भी 52.19 प्रतिशत से बढ़कर 56.64 प्रतिशत हो गया है। सर्वाधिक वृद्धि 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं में देखने को मिली है। ड्राफ्ट रोल में इनकी संख्या 4282 थी, जो अंतिम सूची में बढ़कर 24981 हो गई है, जो कुल मतदाताओं का 1.65 प्रतिशत है।
Trending Videos