सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Advocate Dinesh Sharma appointed District President of the Rashtriya Nai Mahasabha.

Mau News: अधिवक्ता दिनेश शर्मा बने राष्ट्रीय नाई महासभा के जिलाध्यक्ष

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Advocate Dinesh Sharma appointed District President of the Rashtriya Nai Mahasabha.
नगर के शीतला माता धाम में आयोजित बैठक में अ​धिवक्ता दिनेश शर्मा को राष्ट्रीय नाई महासभा के जिला
विज्ञापन
नगर के शीतला माता धाम मंदिर परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय नाई महासभा की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। इसमें सर्वसम्मति से अधिवक्ता दिनेश शर्मा को संगठन का मऊ जिलाध्यक्ष चुना गया।

बैठक में राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजमणि प्रसाद ने अधिवक्ता दिनेश शर्मा को मऊ जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनयन पत्र सौंपा तथा माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजमणि प्रसाद ने नाई समाज पर हो रहे कथित अत्याचारों पर चिंता जताई और इसके विरुद्ध संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एकता में शक्ति होती है। ऐसे में सभी को एकजुट होकर समाज और संगठन के हित में तथा पीड़ित लोगों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने की आवश्यकता है, जिससे उत्पीड़न को रोका जा सके।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्मोही ठाकुर ने कहा कि संगठन के लोगों ने दिनेश शर्मा पर विश्वास जताते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। हमें विश्वास है कि वे समाज के हितों की लड़ाई पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ लड़ेंगे।
बैठक में संगठन के प्रदेश संरक्षक जयराम ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, गाजीपुर जिलाध्यक्ष कुबेरनाथ ठाकुर, उमाशंकर शर्मा, दुर्गेश कुमार शर्मा, नवलकिशोर शर्मा, गोविंद शर्मा, हृदय नारायण शर्मा और अशोक शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed