{"_id":"6a31995020513633a403dce4","slug":"demand-raised-for-a-commission-of-300-per-quintal-mau-news-c-295-1-mau1002-147181-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: प्रति क्विंटल 300 रुपये कमीशन देने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: प्रति क्विंटल 300 रुपये कमीशन देने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी देवी प्रसाद विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपते कोटेदार।स्रोत- स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घोसी कोटेदार कल्याण समिति के तत्वावधान में कोटेदारों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन और प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी देवी प्रसाद विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपा।
कोटेदारों ने कमीशन बढ़ाकर 300 रुपये प्रति क्विंटल करने और जूट के बोरों के भुगतान सहित विभिन्न मांगें उठाईं। सौंपे गए ज्ञापन में कोटेदार मुसाफिर यादव, देवेंद्र कुमार राजन, रामप्रसाद चौधरी, सुभाष चंद, वीरेंद्र आदि ने गेहूं खरीद के दौरान उपयोग किए गए जूट के बोरों के मूल्य भुगतान तथा अप्रैल, मई और जून माह के लंबित कमीशन के भुगतान की मांग की।
कोटेदारों ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे ई-केवाईसी, आयुष्मान कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री आदि के क्रियान्वयन में वे सक्रिय सहयोग प्रदान करते हैं, लेकिन उनके कमीशन में लंबे समय से कोई वृद्धि नहीं की गई है। इसके अलावा उन्होंने डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अधिकांश उचित दर की दुकानें मुख्य मार्गों पर नहीं हैं, जिससे बड़े वाहनों का पहुंचना संभव नहीं हो पाता। इसलिए छोटी गाड़ियों की व्यवस्था कर राशन दुकानों तक आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।