सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The Ghosi Tehsil Bar Association's agitation continued for the second day.

Mau News: दूसरे दिन जारी रहा घोसी तहसील बार एसोसिएशन का आंदोलन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The Ghosi Tehsil Bar Association's agitation continued for the second day.
घोसी तहसील में विरोध प्रदर्शन करते अधिवक्ता एवं लेखक।संवाद
विज्ञापन
घोसी तहसील बार एसोसिएशन, दस्तावेज लेखक संघ सहित अन्य संगठनों की ओर से ई-रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल के तहत निबंधक मित्र तैनात करने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को दूसरे दिन भी आंदोलन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने तहसील परिसर से नेशनल हाईवे तक नारेबाजी करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखी।

घोसी तहसील परिसर से अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल लोग नारेबाजी करते हुए नेशनल हाईवे स्थित उपनिबंधक कार्यालय घोसी पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नई व्यवस्था लागू होने से उनके रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप था कि यह प्रस्ताव महानिरीक्षक निबंधन, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ की ओर से चार जून 2026 को जारी आदेश के तहत लाया गया है, जिसके कारण दस्तावेज लेखक, अधिवक्ता और ई-स्टांप विक्रेताओं की आजीविका प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर मारकंडेय सिंह, शहरीयार खां, राजेश कुमार मौर्य, वहीजुद्दीन खान, सुरेश कुमार, महेंद्र कुमार, दिवाकर चौहान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed