सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Young man who had a love marriage strangled to death in Haryana.

Mau News: प्रेम विवाह करने वाले युवक की हरियाणा में गला दबाकर हत्या

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Young man who had a love marriage strangled to death in Haryana.
मृतक सनी देवल उर्फ सन्नी- फाइल फोटोहरियाणा प्रांत के रेवली में गला दबाकर हत्या की आशंका
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गांव निवासी सनी देवल उर्फ सन्नी (21) की दिल्ली के नरेला में कुछ लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी। सोमवार की शाम परिजनों ने तमसा नदी के किनारे उनका अंतिम संस्कार किया।

पत्नी शिवांगी ने अपने भाई और मौसी पर हत्या का आरोप लगाते हुए मंगलवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी। आरोप लगाया कि प्रेम विवाह से नाराज होकर उसके परिवार के लोगों ने पति की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता महेंद्र ने बताया कि उनका बेटा वर्ष 2024 से गांव निवासी शिवांगी से प्रेम करता था और उसे लेकर चला गया था। उस समय दोनों नाबालिग होने के कारण उन्हें अलग कर दिया गया था।
विज्ञापन

बालिग होने पर दो माह पहले सन्नी ने लड़की से उसके पिता की इच्छा के विरुद्ध शादी कर ली और दिल्ली के नरेला में रहने वाली अपनी मौसी के घर चला गया। वहां रहकर वह एक निजी कंपनी में काम करता था।
परिजनों के अनुसार, बीते 13 जून की शाम वह मौसी से कंपनी जाकर वेतन लेने की बात कहकर निकला था। कुछ देर बाद शराब की दुकान के पास कुछ लोगों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन सनी का शव लेकर घर पहुंचे और देर शाम अंतिम संस्कार किया।
पुलिस को सौंपी तहरीर में पत्नी शिवांगी ने बताया कि उसके घर वाले लगातार फोन करके जान से मारने की धमकी दे रहे थे। आशंका है कि उसके भाई और मौसी ने मिलकर हत्या की है।

कोपागंज थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed