{"_id":"6a319b766a0981cd590a96e4","slug":"bright-sunshine-in-the-afternoon-light-rain-in-the-evening-mau-news-c-295-1-svns1028-147182-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दोपहर में हुई तेज धूप, शाम को हल्की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दोपहर में हुई तेज धूप, शाम को हल्की बारिश
विज्ञापन
मंगलवार को गर्मी से बचने के लिए नगर के सहादतपुरा में एक गमछे का सहारा लेकर जाते दो युवक।संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तापमान बढ़ने का क्रम जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
दोपहर के समय तेज धूप रहने के कारण प्रमुख मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम रही। शाम के समय मौसम में बदलाव देखने को मिला और हल्की बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
मंगलवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। सुबह लगभग सात बजे ही तेज धूप के कारण स्थिति असहनीय हो गई थी। दिन चढ़ने के साथ धूप और तेज होती गई, जबकि बीच-बीच में धूप-छांव का सिलसिला भी जारी रहा। दोपहर के समय नगर सहित जिले के प्रमुख मार्गों पर आवाजाही कम रही।
विज्ञापन
गर्मी और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाहर निकलने वाले लोग सिर पर टोपी और गमछा लगाए नजर आए। शाम लगभग छह बजे मौसम में बदलाव हुआ और बारिश शुरू हो गई।
बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आर्द्रता 41 प्रतिशत रही, जबकि हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।