सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bulldozers will be used against encroachments on drains and storm-water channels for the first time.

Mau News: शहर में नाले-नालियों पर 70 स्थानों पर दुकान, सीढ़ी और गेट, स्थायी अतिक्रमण पर पहली बार चलेगा बुलडोजर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers will be used against encroachments on drains and storm-water channels for the first time.
शहर के गाजीपुर तिराहा के पास नाले पर लगी दुकानें। संवाद
विज्ञापन
नगर पालिका द्वारा शहर के मुख्य मार्गों और बाजारों में नाले-नालियों के ऊपर हुए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गाजीपुर तिराहा से आजमगढ़ मोड़, भीटी और फातिमा तिराहे क्षेत्र में पहले चरण में नालों पर हुए अतिक्रमण को चिह्नित किया गया है।

इन अतिक्रमणकारियों को नोटिस देने के बाद अब दूसरे चरण में नगर के 45 वार्डों में नाले-नालियों पर हुए स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को चिह्नित करने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा अब तक नाले-नालियों पर कार्रवाई केवल फातिमा तिराहे तक सीमित थी, लेकिन पहली बार इसे पूरे नगर क्षेत्र में लागू करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक अर्पिता राय ने बताया कि जल निकासी में बाधक बनने वाले सभी अतिक्रमण को ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी के निर्देश पर चिह्नित किया जा रहा है।
इसके तहत गाजीपुर तिराहा से आजमगढ़ मोड़ तक करीब 40, भीटी में 15 और फातिमा तिराहे पर 15 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। इन सभी को नोटिस देने की कार्रवाई की जा चुकी है। अगले सप्ताह से कार्रवाई होगी।
इससे पहले नगर पालिका द्वारा हनुमान नगर में नाले पर किए गए 10 से अधिक अतिक्रमण हटाए गए थे। अब दूसरे चरण में सभी वार्डों में नाले-नालियों पर अतिक्रमण चिह्नित करने का कार्य किया जाएगा।
0000000000000
नाले पर दुकानें, सफाई न होने से बारिश में बढ़ती समस्या
नगर के गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़ और भीटी क्षेत्र में नालों के ऊपर अस्थायी अतिक्रमण कर दुकानें संचालित हो रही हैं। इससे मानसून से पहले नालों की सफाई ठीक से नहीं हो पाती, क्योंकि ठेकेदार अक्सर अतिक्रमण वाले हिस्सों की सफाई छोड़ देते हैं। ऐसे में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या बढ़ जाती है।
0000000000000
नाले पर पनीर, चाय-नाश्ता और चाट की दुकानें
स्वदेशी कॉटन मिल के सामने गुजरने वाले नाले पर कई पनीर की दुकानें गुमटी रखकर संचालित हो रही हैं। इसके अलावा चाय-नाश्ता, चाऊमीन, समोसे और चाट के ठेले भी नाले के ऊपर लगाए जाते हैं। दुषित नाले के ऊपर खुले में खाद्य सामग्री तैयार और बेची जा रही है, जबकि ऐसे स्थानों से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नियमित सैंपलिंग भी नहीं की जाती।
----कोट
जल निकासी में बाधक बनने वाले स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका गंभीर है। पहले चरण में मुख्य बाजारों में नाले-नालियों के ऊपर अतिक्रमण चिह्नित किया जा रहा है। इसके बाद संबंधित लोगों को नोटिस दिया जा रहा है और तय समय सीमा के बाद मुनादी कराकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. मनीभूषण तिवारी, ईओ, नगर पालिका मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed