{"_id":"69b315cb2fae17de3701a0ec","slug":"car-hits-tree-overturns-in-ditch-five-injured-mau-news-c-295-1-mau1002-142169-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी, पांच घायल
विज्ञापन
मझवारा क्षेत्र के सेमरी जमालपुर स्थित अदरी -मधुबन शहीद मार्ग पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने
विज्ञापन
घोसी कोतवाली सेमरी जमालपुर में बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे में एक बालिका, तीन महिलाएं और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक को झपकी आने से हादसा हुआ।
सभी शादी समारोह से लौट रहे थे। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव निवासी संतोष तिवारी ने बताया कि बुधवार उनकी भांजी की शादी मधुबन थाना के नत्थुपुर में थी। बृहस्पतिवार की सुबह विदाई के बाद कार से सीमा तिवारी, सरोज शुक्ला, संजू तिवारी और तन्नु मिश्रा घर लौट रहे थे।
सोहेब खान कार चला रहा था। सेमरी जमालपुर स्थित डीह स्थान के पास पहुंचते ही चालक को नींद आई और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और सभी को कार से बाहर निकाला।
एंबुलेंस बुलाकर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवा दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। कार को बाहर निकलवाया गया है।
Trending Videos